IMD Weather: मौसम विभाग में अलर्ट किया जारी, चार राज्यों में आंधी के साथ होगी बारिश

IMD Weather - मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के चार राज्यों में आंधी के साथ बारिश (rain with thunderstorm) हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव की भी संभावना जताई गई है... ऐसे में आप भी जान लें कि आने वाले दिनाें में आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला हैं-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (IMD Weather update)। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने होली के आसपास 4 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का ताजा वेदर अपडेट।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान


मार्च के पहले सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD weather forecast) ने आज तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की है। कल दिन में तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन तेज धूप के कारण राहत की उम्मीद नहीं है। होली पर बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम-


दिल्ली (Delhi Weather update) में भले ही धूप खिली हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यूपी के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार कल आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद और सीतापुर में तापमान बढ़ सकता है।

जानें आपके शहर का कितना रहेगा तापमान-


शहर - अधिकतम तापमान  - न्यूनतम तापमान 

दिल्ली - 31°C - 17°C

मुंबई - 29°C - 23°C

कोलकाता - 33°C - 19°C

चेन्नई - 31°C - 22°C

लखनऊ - 32°C - 17°C

पटना - 31°C - 17°C

रांची - 29°C - 17°C

भोपाल - 32°C - 19°C

जयपुर - 32°C - 18°C

शिमला - 19°C - 08°C

नैनीताल - 22°C - 12°C

बिहार में रहेगा मौसम साफ-


बिहार (Bihar ka mausam) में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD weather alert) ने राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल पटना, बक्सर, सिवान, भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया में तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम-


उत्तराखंड (Uttrakhand weather update) में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य में कहीं पर बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि कल राज्य के कुछ जिलों नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत के तापमान में कमी आएगी।

 4 मार्च से बिगड़ेगा हिमाचल प्रदेश में मौसम-


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pardesh weather update) में होली के दिन मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि उससे पहले वहां भी मौसम शुष्क रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,4 मार्च को मनाली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट-


राज्य/क्षेत्र - तिथि (मार्च) - मौसम की संभावना

जम्मू-कश्मीर -  4-7 मार्च - छिटपुट हल्की बारिश व बर्फबारी

हरियाणा - 2-3 मार्च - तेज बारिश व तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा)

पंजाब - 2-3 मार्च - तेज बारिश व तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा)

उत्तर प्रदेश - 2-3 मार्च - तेज बारिश व तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा)

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल-


जम्मू और कश्मीर (Jammu Kashmir Weather update) में आज दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम के समय बादल छा सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिलहाल बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

हालांकि, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 से 7 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

राजस्थान में निकलेगी चटक धूप-


राजस्थान (Rajasthan weather update) में आज सूर्यदेव पूरी तरह मेहरबान रहने वाले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान कर सकती है।