LIC की खास स्कीम, 1400 रुपए बचाओ, 25 लाख पाओ
LIC - अगर आप कम बजट में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की यह खास स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें करीब ₹1,400 की मासिक बचत से लंबे समय में लगभग ₹25 लाख का फंड तैयार किया जा सकता है... इस योजना से जुड़ी ओर अधिक जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (LIC Scheme)। सुरक्षित भविष्य और बेहतर रिटर्न हर आम आदमी की निवेश से जुड़ी दो बड़ी जरूरतें होती हैं। बाजार में कई विकल्प होने के बावजूद आज भी करोड़ों लोगों का भरोसा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर बना हुआ है। अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखते हुए अपने परिवार का भविष्य मजबूत करना चाहते हैं, तो LIC की जीवन आनंद (Jeevan Anand - प्लान नंबर 915) एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह सिर्फ इंश्योरेंस (insurance) नहीं, बल्कि सुरक्षा और बचत का ऐसा संतुलित प्लान है, जो आपको दोहरा आर्थिक फायदा देता है।
सिर्फ ₹1,400 की मासिक बचत से बन सकता है ₹25 लाख का बड़ा फंड-
बीमा प्लान लेते समय अक्सर लोग ऊंचे प्रीमियम की वजह से फैसला टाल देते हैं, लेकिन जीवन आनंद स्कीम (Jeevan Anand Scheme) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आम आदमी के बजट में आसानी से फिट हो जाती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यक्ति की उम्र 35 साल है और वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आनंद पॉलिसी को ₹5 लाख के सम अश्योर्ड के साथ 35 साल की अवधि के लिए लेता है, तो वह कम प्रीमियम में लंबे समय तक सुरक्षा और बचत-दोनों का लाभ उठा सकता है।
इस स्थिति में पॉलिसीधारक (Policy holder) को सालाना करीब ₹16,300 का प्रीमियम देना होगा। अगर इसे मासिक आधार पर देखें, तो यह रकम लगभग ₹1,400 प्रति माह बैठती है-यानी रोज़ के हिसाब से सिर्फ ₹45-46 की छोटी बचत। पूरी 35 साल की अवधि में कुल निवेश करीब ₹5.70 लाख का होगा।
पॉलिसी के मैच्योर होने पर, मौजूदा बोनस दरों के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आनंद पॉलिसी से निवेशक को करीब ₹25 लाख की एकमुश्त राशि मिल सकती है। इस कुल रकम में ₹5 लाख का बेसिक सम अश्योर्ड (Basic Sum Assured), ₹8.60 लाख का वेस्टेड सिंपल रिविजनरी बोनस और ₹11.50 लाख का फाइनल एडिशनल बोनस (Final Additional Bonus) शामिल होता है।
जिंदगी भर का बीमा बिल्कुल मुफ्त-
इस योजना का सबसे खास और अनोखा फीचर इसका ‘होल लाइफ कवरेज’ (Whole Life Coverage) है, जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की भरोसेमंद छवि को पूरी तरह साबित करता है। आमतौर पर ज्यादातर इंश्योरेंस पॉलिसियां मैच्योरिटी (Insurance policies maturity) पूरी होते ही खत्म हो जाती हैं, लेकिन जीवन आनंद पॉलिसी में ऐसा नहीं होता और पॉलिसीधारक को जीवनभर बीमा सुरक्षा मिलती रहती है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आनंद पॉलिसी में सबसे बड़ी खासियत यह है कि ₹25 लाख की मैच्योरिटी राशि मिलने के बाद भी पॉलिसीधारक पर ₹5 लाख का रिस्क कवर जीवनभर जारी रहता है। इसका मतलब यह हुआ कि भविष्य में जब भी पॉलिसीधारक का निधन होगा-चाहे उनकी उम्र 100 साल ही क्यों न हो-उनके नॉमिनी को अतिरिक्त ₹5 लाख का भुगतान किया जाएगा।
टैक्स में राहत के साथ लोन की सुविधा-
सुरक्षा और बेहतर रिटर्न के साथ-साथ यह योजना टैक्स बचत में भी काफी मददगार साबित होती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस पॉलिसी में जमा किए गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। वहीं, मैच्योरिटी पर मिलने वाली एकमुश्त राशि और डेथ बेनिफिट दोनों ही धारा 10(10D) के अंतर्गत पूरी तरह टैक्स-फ्री (tax free) होते हैं, जिससे निवेशक को दोहरा फायदा मिलता है।
अगर कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो पॉलिसी के दो साल पूरे होने के बाद इस पर लोन की सुविधा भी मिलती है। प्रीमियम भुगतान में चूक होने की स्थिति में मासिक मोड पर 15 दिन और अन्य भुगतान मोड पर 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की इस योजना को 18 से 50 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार 15 से 35 साल की अवधि के लिए चुन सकता है। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें एक्सीडेंटल डेथ (accidental death) और क्रिटिकल इलनेस जैसे राइडर्स जोड़कर कवरेज को और मजबूत किया जा सकता है।
