IMD Weather Monsoon Alert : मौसम विभाग ने बताया 21 सितंबर तक किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम, कब कहां होगी बारिश
Hisar Media (monsoon rain alert IMD) देशभर में इस बार मानसून की ठीक-ठाक बारिश देखने को मिली है। देश में 17 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है, जबकि 16 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं दो राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अधिक तो एक में अत्यधिक बारिश (Heavy to Heavy rain) दर्ज की गई है। देश भर में अब तक कुल 673.6 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी बीच भारत मौसम विभाग की तरफ से एक नया अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें 21 सितंबर तक के मौसम का हाल बताया गया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा देश में मौसम (Weather India)
भारत में पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में काफी तेज बारिश (tej barish) देखने को मिली है। तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश में 120 से 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है जोकि बहुत भारी बारिश की श्रेणी में आता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तेलंगना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश में 70 से 110 एमएम बारिश दर्ज की गई है जोकि भारी बारिश की श्रेणी में आता है। देश में मानसून की ट्रफ का पश्चिमी हिस्सा सामान्य स्थिति में दक्षिण में है तो पूर्वी हिस्सा समुद्र तल पर सामान्य स्थिति के पास है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र के आसपास बारिश देखने को मिल रही है।
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Rain Alert till 21 September)
मौसम विभाग की तरफ से उत्तर पश्चिम भारत में 17 सितंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बड़े स्तर पर तेज बारिश, आंधी तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 16 और 17 सितंबर को हरियाणा (Haryana ka Mausam), दिल्ली (Delhi ka mausam), चंडीगढ़ (Chandigarh ka Mausam), पंजाब (Punjab ka Mausam) में बड़े स्तर पर बारिश होने की संभावना है। साथ में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। उत्तर पश्चिम के बाकी हिस्सों में कुछ-कुछ इलाकों में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 17 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में कुछ इलाकों में तो काफी भारी बारिश होने की भी संभावना है।
मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग (Bharat Mausam Vibhag) की तरफ से मध्य भारत में 17 से 19 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश तो 15 से 17 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में व 19 से 21 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर बारिश, आंधी, तूफान बिजली गिरने (thunderstrom) की संभावना जताई गई है। वहीं, 16 सितंबर और 20 से 21 सितंबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश, 18 से 21 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 15 से 19 सितंबर तक विदर्भ, 18 से 21 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में भारी बारिश और आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में 19 से 21 सितंबर तक कुछ-कुछ इलाकों में काफी भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (barish ka alert)
मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा में 21 सितंबर तक व्यापक तौर पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान आंधी तूफान व बिजली गिरने की घटनाएं संभावित है। 21 सितंबर (21 September ka mausam) को पश्चिम बंगाल और सिक्किम व 15 और 21 सितंबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल तो 15 से 21 सितंबर तक बिहार और झारखंड व उड़ीसा में कुछ इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान व बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है।
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Rains)
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना (barish kab hogi) जताई जा रही है। 18 से 21 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, असम और मेघालय में 15 सितंबर और फिर 17 से 21 सितंबर तक तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 15 से 21 सितंबर तक हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। 16 और 17 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में तो 16 सितंबर को मेघालय और असम में काफी बड़े स्तर पर लगभग सभी जगह पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है व बिजली गिरने के भी आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
पश्चिमी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (alert for rain)
मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम भारत के गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में काफी व्यापक व्यापक स्तर पर बारिश (rain alert in India) होने की संभावना जताई गई है। यहां 16 सितंबर और फिर 19 से 21 सितंबर के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गोवा और कोकण में भी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 21 सितंबर तक हल्की से मध्य बारिश बारिश होने की संभावना है। वहीं, 16 से 21 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को बारिश का रेड अलर्ट है और गुजरात के कुछ इलाकों में व्यापक स्तर पर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, बिजली गिरने की भी संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Rain Alert)
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम विभाग की तरफ से व्यापक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बड़े स्तर पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान व बिजली गिरने की घटनाओं की संभावना जताई जा रही है। 21 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 19 सितंबर तक तटीय कर्नाटक, 18 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 16 सितंबर तक तेलंगाना में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 सितंबर तक केरल और माहे व लक्ष्यद्वीप में 20 और 21 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक, 19-21 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक में 17 से 21 सितंबर तक, तेलंगाना में काफी व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान 21 सितंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 16 सितंबर तक केरल, माहे में कहीं-कहीं पर आंधी तूफान व बिजली गिरने की घटनाएं संभावित है और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 18 से 19 सितंबर तक आंतरिक कर्नाटक में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यही हवाओं का दौर अंदरूनी कर्नाटक में 16 से 19 सितंबर, तटीय आंध्र प्रदेश में 15 से 19 सितंबर व तेलंगाना में 17 से 21 सितंबर तक देखने को मिल सकता है।