Gold Silver Down 14 September : अचानक क्रैश हुए सोना-चांदी, बढ़े दिनों के बाद इतनी कम हुई कीमत
hrbreakingnews.com

Gold Silver Down 14 September : अचानक क्रैश हुए सोना-चांदी, बढ़े दिनों के बाद इतनी कम हुई कीमत

Gold Silver Down 14 September : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक से बड़ा डाउनफाल देखने को मिला है। सोने और चांदी दोनों की कीमत 14 सितंबर की शाम को काफी नीचे आ गई है। लंबे समय के बाद सोने चांदी के रेट इतने कम हुए हैं। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने चांदी का यही हाल हुआ है। 
 
Gold Silver Down 14 September : अचानक क्रैश हुए सोना-चांदी, बढ़े दिनों के बाद इतनी कम हुई कीमत

HR Breaking News (Gold Silver Down) सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई गिरावट ने निवेशकों को झटका तो आम ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। 14 सितंबर को देर शाम नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी क्रैश की स्थिति पर पहुंच गया। अचानक से बहुत बड़े स्तर पर गिरावट देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं में करीब 2% तक की गिरावट आई है। चलिए जानते हैं सोने और चांदी के दाम क्या चल रहे हैं। 

 

 

एमसीएक्स पर 4412 रुपए टूटी चांदी 


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity exchange) यानी एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4412 रुपए टूट गई है। इसकी कीमत अब 230562 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। चांदी में यह गिरावट 6:32 बजे नोट की गई है। 1.88% की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 2,29,919 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है, जबकि अधिकतम भाव 231507 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। चांदी पिछले कारोबारी सप्ताह में 234974 पर बंद हुई थी। वहीं आज गिरावट के साथ ही चांदी (Chandi ki kimat) खुली थी, जिसकी कीमत 231073 जो बढ़कर 236432 रुपए तक पहुंच गई थी। 

 

 

2584 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा सोना (Sone ki kimat)


सोने की कीमतों (sona bhav) में भी अचानक बड़ी गिरावट आई है। 1.69% की गिरावट के साथ सोना 150200 पर पहुंच गया है। सोने में कल के मुकाबले 2584 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट शाम 6:30 बजे नोट की गई है। सोने की आज न्यूनतम कीमत 150056 रुपए प्रति 10 ग्राम नोट की गई है, जबकि अधिकतम भाव 151256 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। कल सोना 152784 पर बंद हुआ था। वहीं, आज सोना 150896 पर ओपन हुआ था जो कीमत बढ़कर 151256 तक चली गई थी। 

 


इंटरनेशनल बाजार में चांदी 2.64% गिरी (Silver Rate in International Market)


चांदी की कीमतों में इंटरनेशनल (Silver Price International Market) बाजार में और भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां चांदी 2.64% यानी कि 1.723 डॉलर प्रति औंस गिरी है। चांदी की कीमत 63.465 डॉलर प्रति औंस चल रही है। वहीं चांदी का ओपनिंग प्राइस 64.785 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। चांदी का आज का अधिकतम भाव 64.98 तो न्यूनतम भाव 62.80 डालर रहा है। चांदी का पिछला बंद भाव 65.188 था। 

इंटरनेशनल मार्केट में सोना भी 2.06% गिरा (Gold Price International Market)


इंटरनेशनल मार्केट में सोने में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 91 डॉलर प्रति औंस यानी कि 2.06% की गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4317.99 डॉलर प्रति औंस (Gold Price Update) चल रही है। सोने का ओपनिंग प्राइस 4375 प्रति औंस था जो दिन में बढ़कर 4396.880 पर चला गया था वहीं आज का न्यूनतम प्राइस 4293 प्रति औंस रहा है। सोने की पिछली कीमत की क्लोजिंग 4408.90 प्रति औंस थी।