Mandi Bhav : धान की कीमतों में तगड़ी गिरावट, गेहूं के दामों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए ताजा मंडी भाव
Mandi Bhav : सर्दियों के मौसम में देशभर की मंडियों में फसलों की आवक जारी है। जहां एक ओर बीते कुछ दिनों से धान की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। वहीं, अब गेहूं के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है और धान की कीमतों (Kota Mandi Bhav) में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आए खबर के माध्यम से जानते हैं कि देशभर की मंडियों में गेहूं समेत अन्य फसलों के दाम क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (Mandi Bhav) देशभर में मंडियों के भाव को हर रोज अपडेट किया जाता है। मंडियों में फसलों के दामों में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच अब गेहूं के दामों में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा अन्य फसलों के दामों में बढ़त देखी जा रही है। वहीं, धान की कीमतों (paddy prices) में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं मंडियों में फसलों के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।
भामाशाहमंडी में फसलों के दाम
भामाशाहमंडी में बीते दिनों जिंसों की आवक 2 लाख कट्टे रही है। गेहूं के भाव में 25 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई है और सोयाबीन का भाव (Soyaean ke Rate) 50 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। इसके साथ ही चना के भाव में 50, धान 75 रुपए की कमी देखी गई है। इस दौरान लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही है। इसके भाव 2000 से 8000 रहे है। इसके अलावा बॉक्स पैकिंग की कीमत (box packing price) 4000 से 8700 पर रहा है। लहसुन की कीमतों में 200 रुपये की तेजी देखी गई है।
मंडियों में गेहूं का भाव
देशभर की मंडियों में गेहूं का भाव (Gehu Ke Bhav) 2451 से 2571 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है और धान सुगन्धा का भाव 2400 से 2601 रुपये प्रति क्विंटल , धान की किस्म 1509 की कीमत 2500 से 2951 रुपये प्रति क्विंटल , धान की किस्म 1847 के भाव 2400 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल , धान की किस्म 1718-1885 का भाव 2600 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है और धान पूसा-1 की कीमत (Paddy Pusa-1 price) 2400 से 3251 रुपये प्रति क्विंटल पर है।
धान समेत अन्य फसलों के दाम
इसके अलावा धान की किस्म 1401 की कीमत 3100 से 3350 रुपये प्रति क्विंटल और धान दागी 1200 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल , सोयाबीन का भाव 3000 से 4651 रुपये प्रति क्विंटल , सरसों का भाव (Sarso Ke Rate) 6000 से 6700 रुपये प्रति क्विंटल , अलसी 6300 से 6500, ज्वार शंकर 1700 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल , ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा का ताजा भाव 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचा जा रहा है।
इन फसलों के दाम
इसके साथ ही मक्का लाल की कीमत (price of maize red) 1300 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है और मक्का सफेद का भाव 2500 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, जौ की कीमत 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल , तिल्ली 7000 से 9400, मैथी का भाव (fenugreek price) 4000 से 5301 रुपये प्रति क्विंटल , कलौंजी 12000 से 18000, धनिया बादामी 7500 से 8800, धनिया ईगल 7500 से 9200, मूंग की कीमत 6000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल , उड़द 4000 से 6500, चना देशी का भाव 4800 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल , चना मौसमी 4800 से 5100, चना पेप्सी 4800 से 5151, चना डंकी का भाव 3500 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रहा है।
जानिए क्या चल रहे खाद्य तेल भाव
खाद्य तेल भाव (edible oil price) की बात करें तो सोया रिफाइंड फॉर्च्यून के 15 किलो प्रति टिन की कीमत 2265 रुपये रही है और चंबल का भाव 2235 रुपए प्रति टिन, सदाबहार की कीमत 2110 रुपए प्रति टिन, लोकल रिफाइंड 1990 रुपए प्रति टिन पर बेचा जा रहा है और दीप ज्योति की कीमत 2125 रुपए प्रति टिन, सरसों स्वास्तिक 2625, अलसी 2375 रुपए प्रति टिन पर बेची जा रही है।
मूंगफली समेत अन्य फसलों के दाम
अन्य फसलों के दामों की बात करें तो मूंगफली के ट्रक की कीमत (Peanut truck price) 2810 रुपए प्रति टिन रही है। इसके अलावा कोटा स्वास्तिक 2410 रुपए प्रति टिन, सोना सिक्का का भाव 2650 रुपए प्रति टिन, कटारिया गोल्ड की कीमत 2435 रुपए प्रति टिन पर मिल रही है। वनस्पति घी के स्कूटर की कीमत 1840 रुपए प्रति टिन, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन पर बेचा जा रहा है।
क्विंटल समेत अन्य चीजों के दाम
चीनी के भावों पर गौर करें तो मंडियों में चीनी के दाम (Sugar Prices) 4230 से 4290 प्रति क्विंटल पर बिक रही है और देसी घी के मिल्क फूड की कीमत 9550 रुपए प्रतिटिन, कोटा फ्रेश 8900 रुपए प्रतिटिन, पारस 9350, नोवा का भाव 9200 रुपए प्रतिटिन, अमूल की कीमत 9800 रुपए प्रतिटिन, मधुसूदन 9630 रुपए प्रतिटिन पर कारोबार कर रहा है। चावल में बासमती चावल की कीमत (basmati rice price) 7000-8500 रुपये पर रही है और मूंग दाल 8300-8700, मोगर का भाव 9200-9600 रुपये क्विंटल पर बेचा जा रहा है। वहीं, चना दाल 6800-7100, तुअर दाल की कीमत 8000-11200 क्विंटल पर रही है।
कोटा सर्राफा में सोने-चांदी के रेट
सर्राफा बाजार में बीते दिनों सोने-चांदी (Gold Silver Prices) में तेजी देखी गई है। कोटा सर्राफा बाजार में चांदी के भाव 200 रुपए कोटा सर्राफा में सोने-चांदी के रेट की बढ़त के साथ 176000 प्रति किलो पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 200 रुपये की बढ़त के साथ 129500 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, शुद्ध सोने के भाव 130150 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास चल रहे हैं।
कैरेट के अनुसार गोल्ड के रेट
कोटा सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate)129500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 119907 रुपये और 20 कैरेट गोल्ड का रेट 119907, 20 कैरेट गोल्ड का भाव 103600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का भाव (14 carat gold price) 91197 रुपये पर बेचा जा रहा है।