Sona Chandi Bhav : 4 दिसंबर के सोने के भाव जारी, जानें कीमतों पर क्या पड़ा प्रभाव
Sona Chandi Bhav : साल 2025 का अंतिम महीना चल रहा है। ऐसे में दिसंबर की शुरुआत से ही सोने व चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वैसे तो इस साल सोने की कीमतों ने सबको हैरत में डाला है। हालांकि आज 4 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने के रेट में कुछ गिरावट देखने को जरूर मिल रही है। इसी के साथ एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव 130799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आज शुरू हुआ है।
HR Breaking News (Gold Silver Rate) नवंबर महीने के अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, आज दिसंबर महीने के चौथे कारोबारी दिन घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में एक बारी फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर हम आज बाजार खुलते ही सोने की कीमतों की बात करें तो आज गुरुवार को सोने के रेट (Sone k rate) में कुछ गिरावट दर्ज की जा रही है।
इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी 5 फरवरी वाले सोने के वायदा भाव 130799 रुपये प्रति 10 ग्राम से शुरू हुए हैं। हालांकि आखिरी कारोबारी दिन पर एमसीएक्स पर यह रेट 130426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे।
जानें सोने के ताजा रेट
आज सप्ताह का भी चौथ कारोबारी दिन है और साल 2025 के अंतिम महीने का भी चौथ कारोबारी दिन है। ऐसे में अगर हम सोने की कीमतों (Sone ki Kimat) की बात करें तो 4 दिसंबर गुरुवार को सुबह 9:50 पर एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 वाले एक्सपायरी सोने के रेट 130361 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहे थे।
ऐसे में यह नई कीमतें बीते कारोबारी दिन के मुकाबले 100 रुपये की कटौती के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, एमसीएक्स गोल्ड अपने शुरुआती कारोबार में 130799 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। अब देखने वाला होगा कि आज दिन भर उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड बंद होने के समय सोने व चांदी के क्या रेट रहते हैं।
जानें सोने के ताजा रेट
अगर हम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों (Delhi Gold Rates) की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट 130510 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, आज गुरुवार को 22 कैरेट सोने के रेट 119650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के रेट दिल्ली में 97930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर व्यापार कर रहे हैं।
Mumbai Gold Rate
आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट भी 130360 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट जहां 119500 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं 18 कैरेट सोने के रेट 97780 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 130360 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।वहीं, यहां 22 कैरेट सोने के रेट 119500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97780 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
Uttar Pradesh Gold Rate
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार को 24 कैरेट सोने के वर्तमान भाव 130510 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 119650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 97930 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
चेन्नई में अगर सोने की ताजा कीमतों की बात करें तो आज गुरुवार को यहां 24 कैरेट सोने के रेट 131130 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 120200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए रेट 100250 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 130410 रुपये दर्ज किया जा रहे हैं। वहीं, आज बाजार खुलते ही यहां 22 कैरेट सोने के रेट 119550 रुपये प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट सोने के रेट 97830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं।
वहीं, आज गुरुवार 4 दिसंबर को हैदराबाद में 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट भाव 130360 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा हैदराबाद में 22 कैरेट सोने के रेट 119500 रुपये प्रति 10 ग्राम व 18 कैरेट सोने के रेट 97780 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
जानें क्यों बदलता है सोने की कीमतें
अक्सर सोने की कीमतों (Sone ka daam) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।सोने की कीमतों में आ रहे इस उतार-चढ़ाव के पीछे कई वजह नजर आती हैं। ऐसे में वैश्विक स्तर पर चल रही स्थिति और घरेलू परिस्थितियों इनमें एक अहम कारण माना जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो घटनाएं हो रही है जैसे कि युद्ध या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में आ रहा बदलाव, विभिन्न देशों द्वारा जो टैक्स लगाया जा रहा है उनके कारण सोने की कीमतें बदलती रहती हैं। हालांकि वर्तमान में सोने की कीमतों में जो बदलाव आ रहा है उसके बावजूद निवेशकों को सोना एक सेफ विकल्प लग रहा है। निवेशकों का कहना है कि बाजार में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोना निवेश का एक सुरक्षित माध्यम है।
