Mandi Update : बाजरा 500 रुपये और मूंग 780 रुपये सस्ता, किसानों को नहीं मिल रहा MSP
Mandi Update : खरीफ सीजन 2026 की लगभग सभी फैसले पक चुकी हैं। किसान खेत-खलियान से फसलों को निकालने लगे हैं, लेकिन मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बाजरा, मूंग, धान समेत कई फसलों की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के चलते किसानों को फसलों का कम दाम मिल रहा है। किसान सस्ते में फसल बेचने का मजबूर हैं। चलिए जानते हैं मंडियों में सरकारी खरीद कब से शुरू होगी और धान का MSP कितना तय किया गया है।
HR Breaking News - हिसार और हांसी की मंडियों में खरीफ 2026 फसलों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कम दामों पर फसल बेचने को मजबूर हैं। अब तक हिसार की मंडी (Aaj ka Mandi Bhav) में 1236 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। यह सभी प्राइवेट परचेज़र द्वारा खरीदा गया है।
बाजरा MSP से 500 रुपये नीचे -
आज 27 सितंबर को हिसार और हांसी की मंडी में बाजरा 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिका है, जबकि सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (bajre ka MSP) 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यानी मौजूदा समय में किसानों को बाजार में बाजरे का 500 रुपये प्रति क्विंटल कम भाव मिल रहा है। बता दें कि बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी इसके बाद किसने को बाजरे का रेट 2900 रुपए या इससे ज्यादा भी मिल सकता है।
मूंग 780 रुपये क्विंटल सस्ता -
हिसार और हांसी की मंडी में मूंग की भी आवक शुरू हो गई है। सरकार ने मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (moong ka MSP) 8780 रुपए क्विंटल तय किया है, लेकिन मौजूदा समय में मूंग का रेट 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। यानी MSP से मूंग 780 रुपए प्रति क्विंटल सस्ता बिक रहा है।
1 अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की सरकारी खरीद -
हिसार मंडी में पिछले सीजन से अब तक लगभग 4,000 क्विंटल मूंग की आवक हुई है। सितंबर महीने में लगभग 1100 क्विंटल मूंग मंडी (moong mandi bhav) में पहुंचा है। अब नए मूंग की मंडियों में आवक शुरू हो गई है 1 अक्टूबर से मूंग की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसान मूंग की फसल MSP पर बेच पाएंगे। मूंग और बाजरे के साथ मंडियों में धान की आवक भी शुरू हो गई है। 1 अक्टूबर से सभी फसलों की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी।
मंडियों से गेहूं का स्टॉक हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी -
पाबड़ा की अनाज मंडी (anaaj mandi) में अभी भी सरकारी गेहूं का स्टॉक लगा हुआ है। इसके अलावा उकलाना की सब्जी मंडी में भी गेहूं रखा हुआ है। इनको हटाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से आदेश दिए गए हैं। इधर, हिसार की अनाज मंडी (Hisar mandi update) में भी शेड के नीचे व्यापारियों का अनाज रखा हुआ है। मार्केट कमेटी सचिव भारत शर्मा ने बताया कि इनको हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। अगर इसके बाद भी स्टॉक नहीं हटाया गया तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
PR धान और ए ग्रेड का MSP तय - (Dhan MSP Hike)
हिसार और हांसी (hisar - hansi mandi bhav) जिले में धान की खरीद को लेकर बरवाला, बास, बालसमंद, दौलतपुर, हांसी, खेड़ी, जालब, लोहरी राघो, नारनौंद, पाबड़ा, सिसाय, उकलाना, घिराय, हिसार, आदमपुर समेत 14 मंडियां और खरीद केंद्र बनाए गए हैं। वही हिसार और हांसी में बाजरे की खरीद के लिए बास, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, बरवाला, हांसी, उकलाना, बालसमंद, कैमरी, खेड़ी जलाब समेत 10 मंडियां एवं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यहां 1 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी। PR धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Dhan MSP) 2441 रुपए प्रति क्विंटल और ए ग्रेड का MSP 2461 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।