{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Monsoon rain Update : आगमन की तरह मानसून की वापसी भी धीमी, 21 से 26 सितंबर का मौसम अलर्ट जारी

Monsoon rain Update : मानसून की वापसी शुरू हो गई है। जिस प्रकार से 2026 में मानसून का आगमन काफी देरी से हुआ था, उसी प्रकार मानसून की वापसी भी देरी से होते दिखाई दे रही है। 19 सितंबर को लौटना शुरू हुआ मानसून, 20 सितंबर को आगे नहीं बढ़ा और अभी करीब दो-तीन दिन पीछे चल रहा है। दूसरी तरफ भारत मौसम विभाग की तरफ से 26 सितंबर तक का बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। चलिए जानते हैं किस राज्य में कब बारिश होने की संभावना है। 
 

HR Breaking News (Monsoon ki barish ka alert) पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बन गया है। इसका असर अब तेज होने वाला है, जिसकी वजह से 22 से 23, 24 तारीख तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में व 22 से 25 तारीख तक दक्षिण उड़ीसा में कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा भी देश के अन्य राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चलिए जानते हैं अगले 5 से 6 दिन कैसा मौसम रहने वाला है।

 

 

पिछले 24 घंटे में इन इलाकों में हुई भारी बारिश (Barish ka alert)


भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश के अलग-अलग राज्यों में भारी से भारी बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है, जहां 120 से 200 एमएम तक बारिश होगी। जबकि नागालैंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य प्रदेश और उड़ीसा में 70 से 110 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

 

 

उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का हाल (IMD Mausam Update)


उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। फिलहाल हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान में बारिश होने की कोई खास उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 26 सितंबर तक के लिए यहां फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 

पूर्वी भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (Mausam ka alert)


मौसम विभाग की तरफ से पूर्वी भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 26 सितंबर तक व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान जताया है। 22 से 26 सितंबर तक झारखंड, उड़ीसा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बारिश का अलर्ट है। 24 से 26 सितंबर तक बिहार में काफी बड़े स्तर पर बारिश हो सकती है। झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 20 से 21 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 20 से 23 सितंबर तक बिहार में भी कुछ इलाकों में कम स्तर पर बारिश (Bharat me barish ka alert) हो सकती है।

20 से 24 सितंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उपरोक्त राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के दौरान हवाओं का दौर जारी रह सकता है। 23 और 24 सितंबर को दक्षिण उड़ीसा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। झारखंड में 22 सितंबर और 22 से 25 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिमी बंगाल में बिजली चमकने की घटना देखने को मिल सकती है। 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए अलर्ट (IMD Monsoon rain update)


निम्न दाब क्षेत्र का असर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में देखने को मिलेगा। 26 सितंबर तक तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणांत्रिक कर्नाटक में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 20 से 26 सितंबर तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भी बारिश हो सकती है। 22, 23 सितंबर और फिर 26 सितंबर को केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 से 26 सितंबर तक बीच में कुछ दिनों के लिए इन राज्यों में व्यापक स्तर पर बारिश भी देखने को मिल सकती है, जिसमें 22 से 24 सितंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश तो 21 से 26 सितंबर तक तेलंगाना में व्यापक बारिश का अलर्ट है। 20 से 25 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक में बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर से लेकर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का अलर्ट 


उत्तर पश्चिम भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (barish kab hogi) हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने के साथ व्यापक स्तर पर कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 24 से 26 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। 

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (Madhya Bharat Barish ka alert)


मौसम विभाग ने मध्य भारत में 25, 26 तारीख को मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से तो 23 से 26 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर बारिश (barish ka alert update) होने की संभावना जताई है। विदर्भ में 21 से 26 सितंबर तक, छत्तीसगढ़ में 20 से 26 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में कहीं-कहीं बारिश भी देखने को मिल सकती है तो वहीं बिजली चमकने का भी दौर देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर के लिए बहुत भारी बारिश तो कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 

पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग का अलर्ट (IMD Weather Alert)


पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग दिन अलग अलग मात्रा में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 23 से 25 सितंबर तक असम और मेघालय में व्यापक बारिश (barish ka alert) हो सकती है तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 20 सितंबर व उसके बाद 22 से 24 सितंबर तक गरज चमक और बिजली के साथ काफी व्यापक से भी व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार असम, मेघालय में 20 से 22 सितंबर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। त्रिपुरा में 21 सितंबर और फिर 25, 26 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान इन इलाकों में बिजली चमकने व कड़कने की भी घटनाएं संभावित है।