Rajasthan Monsoon update : राजस्थान में इस दिन दस्तक देगा मानसून, IMD का नया अपडेट 

Monsoon 2025 update : इस समय राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है और बताया है कि किस राज्य में कब मानसून दस्तक देगा। आईये जानते हैं - 
 

HR Breaking News - (Weather Update)। देशभर में बीते कई दिनों से मौसम अलग अलग रंग दिखा रहा है। कई जगहों पर तो तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। वहीं, कुई क्षेत्रों में गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में सभी मानसून का इंतजार कर रहे हैं। 


मौसम विभाग (weather update) ने हाल ही में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि राजस्थान में किस दिन से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। IMD अनुसार राजस्थान में मानसून (monsoon update) 25 जून तक आ सकता है। इस बार राजस्थान में मानसून समय से पहले आने वाला है।  इसके साथ मैसम विभाग ने  प्रदेश के उत्तरी भागों में 19 से 20 मई को कई स्थानों पर हल्की बारिश व आंधी होने की संभावना है।

यहां 27 M.M. बारिश - 

राजस्थान (Rajsathan Mausam) में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं गर्म हवा चली  है। सर्वाधिक बारिश झालरापाटन (झालावाड़) में 27 M.M. दर्ज की गई है।

इस शहर में 46 डिग्र के पार पहुंचा तापमान - 

मौसम विभाग (weather Update) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में राजस्थान में सबसे ज्यादा  तापमान श्रीगंगानगर में 46 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा) रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर व चूरू में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

राजस्थान में गर्मी का कहर -


 
मई का महीना आधा आ चुका है और राजस्थान (Rajasthan Tempreatre) में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। बीते कई दिनों से राजस्थान में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के 13 शहरों में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा 4 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा है।