{"vars":{"id": "93802:4123"}}

13 अक्टूबर का मौसम : 7 राज्यों में आंधी, तुफान, बारिश व ओले गिरने का अलर्ट

Weather on October 13 :बीते दिनों से देश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही लगी हुई है और कहीं-कहीं बारिश के आसार है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर को 7 राज्यों में आंधी, तुफान, बारिश व ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Weather on October 13) की संभावना है। खबर में जानिए किन राज्यों में बारिश के आसार है।
 

HR Breaking News (Weather on October 13) देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव को लेकर आईएमडी की ओर से मौसम को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया गया है। बीते दो दिनों से हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह-शाम की हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी दिनों में 7 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 

कल इन राजयों में होगी भारी बारिश 


बीते दिनों से ही तापमान (Weather Temprature) में कमी के चलते देश भर के कई हिस्सों में हल्की ठंडक महसूस किए जा रही है। कल 12 अक्टूबर को भी आईएमडी की ओर से पंजाब, हरियाणा (Haryana ka Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

13 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


13 अक्टूबर को भी कई राज्यों में आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा में तेज हवाओं का येलो अलर्ट (Yellow alert for strong winds in Rayalaseema)  या गया है।

 

14 व 15 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम


14 अक्टूबर को आईएमडी की ओर से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Forecast),आंध्र प्रदेश, रायल सीमा में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर को किसी भी राज्य में बारिश के कोई आसार जताए नहीं गए हैं। हालांकि इस दौरान बारिश के चलते कई राज्यों तापमान में ठंडक महसूस हो सकती है।

आगामी एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 


16 अक्टूबर को भी मौसम (Mausam Ka Update) का यही मिजाज रहने वाला है, लेकिन केरल में इस दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। केरल के अलावा अन्य राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। 17 अक्टूबर को भी किसी भी राज्य में केरल के अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इस दौरान केरल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।