6 अक्टूबर का मौसम : पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल समेत 8 राज्यों में आंधी तुफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
HR Breaking News (6 October ka Mausam) मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों (6 October ka Mausam) में आंधी तुफान के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज मौसम (kal kaisa rhega mausam) में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 6 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार कल 6 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान तापमान में कमी से हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।
इसके साथ ही वेस्ट बंगाल में बारिश का अलर्ट (kal kin rajyo me hogi barish) जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश और राजस्थान में तेज झौंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश के आसार है।
7 अक्टूबर को मौसम का हाल
7 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 7) की बात करें तो इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, वेस्ट बंगाल में भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for heavy rain) जारी किया गया है और आंध्र प्रदेश और रायल सीमा में तेजो झौंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु में बिजली कड़कनें के साथ ही जोरदार बारिश होने वाली है।
8 अक्टूबर तक ठंडा होगा मौसम का मिजाज
8 अक्टूबर तक मौसम (Weather news) का मिजाज थोड़ा ठंडा रहने वाला है। इस दौरान सिर्फ कुछ ही इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट किया है, जिसमे वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, रायॅल सीमा और तमिलनाडु का नाम शामिल है और अन्य राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है।
कब तक थमेगा बारिश का दौर
9 अक्टूबर तक मौसम (Mausam Ka Taja Update) एकदम साफ होने लगेगा। इस दौरान सिर्फ तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हो सकती है। बाकी अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहने वाला है। 10 अक्टूबर को सिर्फ केरल में मौसम बिगड़ने वाला है। इस दौरान तापमान में कमी के चलते हल्की ठंड महसूस हो सकती है।