hrbreakingnews.com

5 अक्टूबर का मौसम : उत्तर और दक्षिण भारत के 7 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

Weather on October 5 :देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। जहां कई ओर उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अन्य राज्यों में तापमान में कमी से हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग की ओर से उत्तर और दक्षिण भारत के 7 राज्यों में बारिश (5 October ka mausam) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
5 अक्टूबर का मौसम : उत्तर और दक्षिण भारत के 7 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

HR Breaking News (Weather Updates) उत्तरभारत समेत देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी भी बारिश का दौर पूरी तरह से थमा नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसके लिए आईएमडी की ओर से उत्तर और दक्षिण भारत के 7 राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट (Weather on October 5) के बारे में विस्तार से-

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल (Today Weather Updates)


देशभर में 5 अक्टूबर को कई राज्यों (Aj kaisa rhega mausam) में तेज हवाओं के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर और दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा में तेज झौंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है और तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दूसरी ओर कोंकण और गोवा में उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 

 

6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


इसके अलावा 6 अक्टूबर को भी कई राज्यों (kal kaisa Rahega Mausam) में बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और रॉयल सीमा में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में भी भारी बरसात हो सकती है।

 

7 अक्टूबर को इन राज्यों में बरसेंगे मेघा (Rain Alert) 


7 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 7) की बात करें तो 7 अक्टूबर को भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, तमिलनाडु में बिजली कड़कने के साथ की जोरदार बारिश का संभावना है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला


मौसम विभाग का कहना हे कि 8 अक्टूबर तक भी बारिश का यह सिलसिला थमने वाला नहीं है। आगामी दिनों में भी कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। हालांकि कई राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, तमिलनाडु में जोरदार बारिश का येलो अलर्ट (Rain Alert In south india) जारी किया गया है।
 

कब तक हल्की ठंड देगी दस्तक


अक्टूबर (ocober me kab tak hogi barish) का ये हफ्ता बीतते-बीतते यानी 9, 10 अक्टूबर को किसी भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान देश के ज्यादातर सभी राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है और कहीं भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार नहीं है। हालांकि उसके बाद हल्की ठंडक का एहसास हो सकता है।