{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Barish ka Alert : हरियाणा-पंजाब में आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने ओले गिरने का भी जारी किया अलर्ट

Barish ka Alert : उत्तर भारत के राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। आज 15 अक्टूबर 2026 को हरियाणा के कई जिलों में सुबह गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत 20 राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं।

 

HR Breaking News - देश भर में काफी दिनों से मौसम बदला हुआ है। उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों में आज सुबह आसमान में काले बादल नजर आए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बरसात हुई।

यूपी के मुजफ्फरनगर में भी आज मौसम खराब रहेगा। यहां दिन के समय अंधेरा छा गया और गरज-चमक के साथ कई जगहों पर बरसात भी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में आज मेघ गर्जन बिजली कड़कने और भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, हरियाणा (Haryana weather), पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद समेत कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी।


60 की स्पीड से चलेगी हवा - 


मौसम विभाग (Mausam Update) ने आज उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर लद्दाख में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। कुछ जगहों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।


चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में तेज बारिश का अलर्ट - 


चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब (Punjab Ka Mausam) में आज कई जिलों में तगड़ी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। आज सुबह हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।


इन राज्यों में गिर सकते हैं ओले - 


आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam), पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में भी कई जगहों पर ओले गिर सकते हैं।

15 से 19 अक्टूबर के बीच यहां होगी बारिश - 


15 से 19 अक्टूबर (19 October 2026 tak ka mausam) के बीच छत्तीसगढ़ और वेस्ट मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इसके साथ ही उड़ीसा में आज भारी बारिश के आसार हैं। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, बंगाल में आंधी तूफान के साथ जमकर बादल बरसेंगे।

15 से 20 अक्टूबर के बीच कैसा रहेगा मौसम - 


15 से 18 अक्टूबर के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। 15 से 20 अक्टूबर के बीच कोंकण और गोवा में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 15 से 20 अक्टूबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 से 20 अक्टूबर (20 October 2026 tak ka mausam) के बीच केरल में दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में अति भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा दक्षिणी भारत के कई अन्य हिस्सों में बारिश वाला मौसम बना रहेगा।