hrbreakingnews.com

IMD Rain Alert : दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं। आज कहां-कहां होगी बारिश  -

 
IMD Rain Alert : दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

HR Breaking News - पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय राज्यों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान (rajasthan weather) के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पर्वतीय और तटीय क्षेत्रों में अति भारी बारिश हो सकती है।


उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश की चेतावनी - 


उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मैदानी इलाकों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज 14 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब (punjab ka mausam) के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आज ओलावृष्टि होगी। मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही से तापमान में भारी गिरावट आई है।


पर्वतीय राज्यों में भी अति भारी बारिश की चेतावनी - 


पर्वतीय राज्यों के मौसम (weather update) की बात करें तो प्रायद्वीप क्षेत्र में भी मौसम अब बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 14 अक्टूबर को लद्दाख, जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन पहाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी आंधी तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।


दक्षिण भारत मानसून तेज हवा के साथ होगी बारिश - (Barish alert)

दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून (Monsoon Update) की दस्तक के साथ ही दक्षिणी प्रायद्वीप के राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। आज पांडिचेरी, तमिलनाडु और कराईकाल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। केरल एवं माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में काले बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बरसात होग। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना है।


मध्य भारत और पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम - (Rain Alert)


मध्य भारत के विदर्भ और पूर्वी भारत के उड़ीसा में आज कई जगहों पर जमकर बादल बरसेंगे और इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। पूर्वोत्तर भारत और अन्य पूर्वी राज्यों में भी बारिश देखने को मिलेगी। 


पश्चिम और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में नमी और तापमान बने रहने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने तटीय कर्नाटक कोंकण और गोवा क्षेत्र के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी रहने की संभावना जताई है।