Barish ka Alert : दिल्ली, हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट
Barish ka Alert : उत्तर भारत के राज्य में मौसम अब करवट बदल रहा है। ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 8 अक्टूबर तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - दक्षिण पश्चिम मानसून के लौटने के बाद दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन भर धूप निकलने से मौसम (Mausam Update) गर्म बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली (Delhi ka mausam) में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से लगभग 0.9 डिग्री ज्यादा है। मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में तापमान शुक्रवार के जैसा है। रिज में 20.4 डिग्री, लोधी रोड में 22.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 22.6 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 22.28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
7 और 8 अक्टूबर को होगी बारिश - (kal ka mausam)
मौसम विभाग (mausam update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 6 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। दिल्ली में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में इस दौरान बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा वेदर -
दिल्ली (delhi weather) में शनिवार को धूप खिली हुई है और हल्की हवा चल रही है मौसम विभाग के मुताबिक 4 अक्टूबर यानी रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम 34 डिग्री से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
इस दिन से शुरू होगी बारिश - (IMD Rain Alet)
दिल्ली में सोमवार यानी 5 अक्टूबर को भी मौसम (8 October ka mausam) साफ रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की उम्मीद है। दिन में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 7 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। इसकी वजह से मंगलवार यानी 7 अक्टूबर और बुधवार यानी 8 अक्टूबर (8 October tak ka mausam) को आसमान में काले बदल जाएंगे और झमाझम बरसात होगी।