{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rajasthan ka Mausam : 29 सितंबर तक राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेगी हवा

Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन एक बार फिर से मौसम बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कई जगह पर हल्की बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज 28 सितंबर को राजस्थान के 17 जिलों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कहां किस दिन बारिश होगी।

 

HR Breaking News -  राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद बारिश का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा उदयपुर तक पहुंच चुकी है। लेकिन उत्तर पश्चिम भारत में मौसमी सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते 28 और 29 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी - (Barish Alert)


आईएमडी (IMD Rain Alert) के अनुसार, आज 28 सितंबर को राजस्थान के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीकर और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां माध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है और तीव्र मेगर्जन तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। 


इस वजह से आया मौसम में बड़ा बदलाव - 


मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, मानसून की वापसी रेखा मुजफ्फरनगर, गुरदासपुर, चंडीगढ़, अलीगढ़, उदयपुर, डीसा, धौलपुर और नलियातक बनी हुई है। यानी राजस्थान के बड़े हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बरसात देखने को मिलेगी। मौसम में आए बदलाव का प्रमुख कारण उत्तर प्रदेश (UP Weather) के मध्य हिस्सों और आसपास बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर तथा उत्तर पश्चिम भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ है। इन मौसमी प्रणालियों के चलते राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। 


आज इन जिलों में होगी तेज बारिश - 

पूर्वी राजस्थान (Rajasthan weather) के दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, अलवर, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, झुंझुनूं और सीकर में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, नागौर और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

29 सितंबर को यहां होगी बरसात - (Kal ka Mausam)

29 सितंबर (29 september ka mausam) को जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में 29 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद पश्चिम में राजस्थान में 29 सितंबर और पूर्वी राजस्थान में 30 सितंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा। अगले 5 से 6 दिन में प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। 


आज राजस्थान में कितना रहेगा तापमान? 


बीते दिनों राजस्थान में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। 26 सितंबर को फलोदी में प्रदेश का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि जैसलमेर में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद कई इलाकों में बारिश और बादल छाने से तापमान में गिरावट भी आई।

28 सितंबर को जयपुर में अधिकतम तापमान 33 से 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भरतपुर में अधिकतम 31 से 32 और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री, बीकानेर में अधिकतम 36 से 37 और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री तथा सीकर में अधिकतम 33 से 35 और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।