Rajasthan Mandi Bhav : धान ने लगाए 3300 पर ब्रेक, गेहूं की कीमत 2650 के पार, जानें सोयाबिन सहित सभी फसलों के दाम

Rajasthan Mandi Bhav : धान और गेहूं के भाव में लगातार उठक-पठक जारी है। दोनों के ही रेट में तेजी देखने को मिल रही है। सोयाबीन की कीमतों की बात करें तो इसमें भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीजन के समय में इन फसलों के दाम में हल्की नरमी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब रेट में तगड़ा उछाल आया है। इससे मंडियों में धन और गेहूं की आवक तेजी से बढ़ी है।

 

HR Breaking News - (Rajasthan Mandi Rate)। गेहूं और धान की कीमतों में तेजी आई है। सीजन के समय में इन फसलों के दामों में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब इनके रेट हाई लेवल पर चल रहे हैं, जिसकी वजह से किसानों को खूब मुनाफा हो रहा है, जिन किसानों ने गिरावट के समय धान (Paddy Rate), गेहूं, सोयाबीन का स्टॉक किया था। अब वह इन मंडियों में अपनी फसलों को लेकर पहुंच रहे हैं। गेहूं (Gehu Ka Bhav), धान, सोयाबीन के अलावा अन्य फसलों के दाम में बदलाव देखने को मिला है। खाद्य तेलों और खाद्य पदार्थों के रेट में भी बड़ा बदलाव आया है।

गेहूं, धान और सोयाबीन का ताजा भाव -

राजस्थान के कोटा (Rajasthan Gehu Mandi Rate) शहर की भामाशाह मंडी में गेहूं, धान, सोयाबीन समेत चने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। मंडी में गेहूं (Gehu Mandi Bhav) 2,575‌ रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। इसके रेट में 100 की तेजी आई है। वहीं, धान के रेट 2200 से लेकर 2553 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं। इसमें भी हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोयाबीन की कीमतों की बात करें तो इसमें 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। इसके साथ ही चना भी 50 रुपये महंगा हुआ है।

राजस्थान की मंडी में फसलों के ताजा भाव -

आज देशभर की विभिन्न मंडियों (Taja Mandi Bhav) में फसलों के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आज राजस्थान की मंडियों में गेहूं का भाव 2572 से 2673 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है। वहीं, धान सुगन्धा 2200 से 2553 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है और धान (1847) 2602 से 2801, धान (1509) 2201 से 2802, धान (1718) 3001 से 3302, धान पूसा 2701 से 3002, सोयाबीन के भाव में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। मंडी में सोयाबीन (Soybean Price) 4001 से 4652 रुपये क्विंटल बिक रहा है।

सरसों के रेट भी हाईलेवल पर चल रहे हैं। सरसों का भाव (sarson ka bhav) 6201 से 6752 रुपये क्विंटल जा पहुंचा है। अलसी 6800 से 7000, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा 2002 से 2301, मक्का 2001 से 2201, जौ 2001 से 2302, तिल्ली 7001 से 9101, मैथी 3801 से 4651, कलौंजी 16001 से 20002, धनिया नया सूखा बादामी 6001 से 6801, धनिया नया ईगल 6501 से 7001, मूंग 7001 से 7151, उड़द पुराना 4001 से 6001, उड़द नया 5501 से 6602, चना देशी 5201 से 5501, चना मौसमी 5001 से 5502, चना पेप्सी 4801 से 5401 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं।

खाद्य तेलों के ताजा रेट -

खाद्य तेलों के भाव (Edible oil prices) में भी बदलाव हुआ है। सबसे ज्याद भाव सरसों के तेल में देखने को मिला है। सरसों (Mustard oil price) का स्वास्तिक तेज 2781 रुपये प्रति 15 किलोग्राम हो गया है। वहीं, सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2241, चंबल 2211, दीप ज्योति 2126, सदाबहार 2106, लोकल रिफाइंड 1981, अलसी 2381 रुपए प्रति 15 किलोग्राम हो गया है।

मूंगफली : ट्रक 2795, कोटा स्वास्तिक 2360, सोना सिक्का 2630, कटारिया गोल्ड 2360 रुपए प्रति 15 किलोग्राम हो गया है। वनस्पति घी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव आया है। आज स्कूटर 1852, अशोका 1851 रुपये प्रति 15 किलोग्राम हो गए हैं। चीनी 4301 से 4332 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। देसी घी की कीमतों (Desi Ghee Rate) की बात करें तो मिल्क फूड 9191, कोटा फ्रेश 9000, पारस 9150, नोवा 9100, अमूल 9350, सरस 9460, मधुसूदन 9580 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं।