Rajasthan Mausam : राजस्थान के इन 12 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather : राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में राजस्थान के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Mausam Update) का कहना है कि लगभग सभी जिलों में से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश का नया दौर शुरू हुआ है।
HR Breaking News - (Rajasthan Rain Alert)। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से जोरदार बारिश शुरू हो गई है। 2 अक्टूबर को दिल्ली में झमाझम बारिश (Delhi Rain Alert) हुई है जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। राज्य में मानसून के जाने के बाद भी बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अचानक हुई तेज बरसात से यातायात और जनजीवन प्रभावित भी हुआ। मौसम विभाग ने हाल ही में राजस्थान (Rajasthan Rain Alert) के 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में होगी तूफानी बारिश -
जयपुर में कल तूफानी बारिश हुई है जिसके चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली। राजधानी जयपुर के अलावा दौसा, अलवर, धौलपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में भी मूसलाधार बरसात हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले एक दो दिनों तक जोरदार बारिश।
24 घंटे में होगी बारिश -
IMD के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में अलवर और करौली में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। अलवर में 5MM और करौली में 6Mm बरसात हुई। वहीं, अलवर के गोविंदगढ़ में 4MM, धौलपुर के राजाखेड़ा में 5 MM और धौलपुर शहर में 4 Mm बारिश दर्ज की गई। नागौर में 2.5MM और जोधपुर में 1.4 Mm बरसात रिकॉर्ड हुई है।
यहां रहा सबसे ज्यादा तापमान -
एक और जहां अन्य जिलों में झमाझम बारिश श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar Temperature) में बारिश कम होने के बावजूद पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह राज्य का सबसे अधिक दर्ज किया गया तापमान रहा। वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभाग में अगले दो दिनों में तेज आंधी और बारिश की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार अरब सागर में गुजरात तट के पास एक वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते लगातार नमी राजस्थान की ओर आ रही है। इसी नमी के कारण राज्य में बादल छा रहे हैं और बरसात हो रही है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान (Rajashan ka mausam) के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम से गुजरती ट्रफ अरब सागर तक जा रही है। इस संयुक्त असर से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर चल रहा है।
मौसम विभाग (Aai Ka Mausam) का कहना है कि 4 अक्टूबर से उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। राजस्थान (IMD Mausam Update) में खासतौर पर पश्चिमी और उत्तरी जिलों बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और जैसलमेर में 5 और 6 अक्टूबर को तेज आंधी के साथ तगड़ी बारिश होगी।