Sarso Rate 2025 : सरसों के भाव ने फिर से पकड़ी रफ्तार, अब इतने हो गए रेट
Sarso Price : सरसों के भाव में पिछले काफी दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। इससे किसानों को खूब मुनाफा हो रहा है। इस बार सरसों के दाम (sarso rate today) लगातार बढ़ौतरी पर चल रहे है, जिसके चलते सरसोंके दाम MSP से ऊपर जा पहुंचे हैं। कई मंडियों में सरसों सस्ती भी बिक रही है। चलिए जानते हैं कहां सबसे महंगी बिक रही सरसों -
HR Breaking News - (sarso rate today)। सरसों के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे है। आज फिर सरसों के रेट (sarso ka rate) में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सीजन की शुरूआत में सरसों के रेट में कमी आई थी। लेकिन अब इसके रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सीजन के समय जिन किसानों ने सरसों का स्टॉक किया था वह अपनी फसलों को लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों के रेट और भी बढ़ सकते हैं। खबर में जानिये सितंबर-अक्टूबर के बाद नवंबर माह में कितने हो जाएंगे सरसों के दाम।
इतने रुपये प्रति क्विंटल बिक रही सरसों -
इस समय सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) 7700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए है। इस बार सरसों का एमएसपी 5950 रुपये तय किया गया है और ज्यादातर मंडियों में सरसों MSP से 1800 रुपये महंगी बिक रही है। आने वाले समय में सरसों के रेट और बढ़ सकते हैं। अधिकतर मंडियों में सरसों का भाव (musturd price today) 7000 रुपये से ज्यादा ही है। हालांकि कहीं कहीं पर सरसों की बिक्री इससे कम रेट पर भी हो रही है। फिर भी सरसों का न्यूनतम रेट किसी मंडी में एमएसपी (sarso MSP) से नीचे नहीं है। यह किसानों के लिए राहत की बात है।
नवंबर में इतने होंगे सरसों के दाम-
फिलहाल सरसों के रेट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगले दो माह बाद सरसों के दामों में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगस्त सितंबर और अक्टूबर में सरसों के दाम (sarso ka rate) और बढ़ सकते हैं। सरसों तेल व खली की मांग बढ़ने से सरसों के रेट 8 हजार रुपये क्विंटल से भी अधिक हो सकते हैं। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स सरसों का भाव (sarso price latest) 7500 रुपये क्विंटल के आसपास होने की संभावना जता रहे हैं।
राजस्थान में सरसों का भाव - (rajasthan sarso price)
मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 6720
जोधपुर मंडी में 6895
जयपुर मंडी में 6915 रुपये
बस्सी मंडी में सरसों का रेट 6945
श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 7150
हरियाणा में सरसों का भाव -
रेवाड़ी मंडी में सरसों का रेट 6780
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6725
ऐलनाबाद में सरसों का भाव 6950
हिसार में सरसों का भाव 6770
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम - (UP sarso price)
मौदाहा मंडी में सरसों का रेट 6890
मेरठ मंडी सरसों का भाव 6788
ग्वालियर में सरसों का भाव 6965
इटावा मंडी में सरसों का भाव 6858