home page

Gold Rate : लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के दाम, जानिये अपने शहर का ताजा भाव

Gold Rate Today 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही थी। लेकिन अब लगातार दो दिन से सोना सस्ता होता जा रहा है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और अगर आप आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका है।

 | 
Gold Rate : लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के दाम, जानिये अपने शहर का ताजा भाव

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने के दाम काफी दिनों से बढ़ रहे थे लेकिन अब इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। दशहरे के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। आज शनिवार, 4 अक्टूबर को हाई लेवल से धड़ाम नीचे गिरा है। राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,18,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

वहीं शारदीय नवरात्र शुरू होने से लेकर दशहरे तक सोने की कीमतें (Gold Rate today) लगातार बढ़ी थीं और लगभग आए दिन सोने ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके पीछे अहम फैक्टर्स थे- भारत के अंदर फेस्टिव डिमांड, घरेलू शेयर बाजारों की निराशा, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (central bank federal reserve) की ओर से ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, अमेरिकी शटडाउन और कमजोर डॉलर। अमेरिका से कमजोर श्रम आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल दिया।

लेकिन अब प्रॉफिट बुकिंग और डॉलर में रिकवरी से सोने (sone ka bhav) की खरीद की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। देश में वायदा बाजार के साथ-साथ सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव -

दिल्ली में सोने का भाव -

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate Today) 1,18,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने का रेट 1,08,790 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में फिलहाल 22 कैरेट सोने का भाव 1,08,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,18,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट गोल्ड रेट (gold price today) 1,18,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,08,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में सोने का भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (retail price of gold) 108640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 118570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (hyderabad gold price) 1,08,640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,18,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी में भी तगड़ी गिरावट -

एक और जहां सोने में गिरावट आई है वहीं चांदी के भाव (Silver rate Today) भी घड़ाम से नीचे आ गिरे है। आज यानी 4 अक्टूबर को चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 1,51,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली के सराफा बाजार में 3 अक्टूबर को चांदी का भाव (chandi ka Bhav) 500 रुपये गिरकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में चांदी ने सितंबर में सोने को पीछे छोड़ दिया। बीते महीने चांदी का भाव 19.4 प्रतिशत बढ़ा, जबकि इस दौरान सोने की कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।