5 October 2026 को इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
5 October 2026 ka Mausam : देशभर में मौसम का अलग अलग रूप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हो रही है तो वहीं कुछ राज्यों में मानसून की वापसी के बाद बारिश का दौर थम गया है और तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्टूबर (5 October ka mausam) को कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - उत्तर भारत समेत देशभर के हिस्सों से मॉनसून लौट चुका है। हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई और हिस्सों में मौसम विभाग (Mausam Update) ने गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और तमिलनाडु में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल - (Rain Alert)
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में भी कुछ जगहों पर बादल बरसेंगे। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में जोरदार बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में कल 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार में हल्की बरसात होने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट -
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम (weather update) की बात करें तो कल 5 अक्टूबर को तेज आंधी तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। कल अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, नगालैंड, माणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बहुत तेज बारिश होने की आशंका है।
दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम
दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक (Karnataka Weather), रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, पुडुचेरी, तमिलनाडु में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 KM की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी - (monsoon update)
छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस जाने लगा है। मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक 3 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून लौट चुका है और अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों से इसकी विदाई हो जाएगी। मानसून सीजन में इस बार प्रदेश में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा मौसम रहेगा - (Haryana me barish)
हरियाणा में मानसून (Haryana Monsoon) जा चुका है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 6 और 7 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के लिए प्रदेश में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।