Kal Ka Mausam 29 November : दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में पड़ेगी ठंड-कोहरे की डबल मार, IMD का अलर्ट जारी
HR Breaking News (Weather Updates) नवंबर का महीना समाप्त होने के साथ ही उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में ठंड-कोहरे की डबल (Kal Ka Mausam 29 November) मार पड़ने की संभावना जताई है। खबर में जानिए आगामी दिनों में किन राज्यों में ठंड के आसार जताए हैं।
उत्तर भारत में दिखेगा सर्द हवाओं और कोहरे का प्रभाव
IMD (IMD Rain Alert) की ओर से कल 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के साथ ही कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी (Dense fog warning) जारी की है। वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक ओर उत्तर भारत में सर्द हवाओं और कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा तो वहीं, दूसरी ओर दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून की सक्रियता की वजह से बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने वाली है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड
एनसीआर (NCR Weather Updates) में कल मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। ऐसे में सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास ज्यादा होगा।
यूपी व बिहार में कैसा रहेगा मौसम
यूपी (UP Me Kaisa Rhega Mausam) के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के आसार है। मौसम विभाग की ओर से 29 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
सुबह के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबलिटी कम हो सकती है। वहीं, बिहार में सुबह कुछ हिस्सों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
किन राज्यों में पड़ेगी कोहरे की मार
पंजाब, हरियाणा (Haryana Ka Mausam) और चंडीगढ़ में आगामी 24 घंटे में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में 29 नवंबर तक कोहरे का प्रभाव बना रहने वाला है।
दक्षिण भारत में बारिश (rain in south india) से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 नवंबर को कुछ हिससें में बारिश के आसार जताए हैं। तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार है।
आगामी 7 दिनों कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि पश्चिम और मध्य भारत में अभी मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ सकती है। वहीं, देश के कई इलाकों में आगामी 7 दिनों के दौरान शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।