UP Rain Alert : लखनऊ समेत इन शहरों में आंधी-तूफान के साथ होगी घनघोर बारिश
HR Breaking News (UP Weather) यूपी में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला अब भी जारी है। अब प्रदेश में मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में भारी बारिश, आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट (UP Weather Update) जारी किया है, जिससे प्रदेश में तापमान में कमी के आसार है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों (UP Rain Alert ) में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के जिलों में बारिश का असर सबसे ज्यादा रह सकता है और कुछ इलाको में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
किन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Forecast) ने जिन जिलों में तेज बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों में- बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली और सोनभद्र जैसे जिले का नाम शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम का प्रभाव (Weather impact in eastern UP) दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही जिन जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है, उनमे नोएडा, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ का नाम शामिल है।
इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (winds alert in up) चल सकती है। ऐसे में कुछ इलाकों में ये रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट (Lightning alert IN UP) जारी किया है। इसके साथ ही लखनऊ में पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। इसदौरान अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (UP Minimum Temprature) 17 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
26 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर (effect of western disturbance) अब समाप्त हो रहा है। 23 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। 26 मार्च तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है और अगले सप्ताह तक प्रदेश में तेज धूप और लू जैसे हालात बन सकते हैं।