{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP Weather 26 September : मौसम विभाग ने अचानक बदली चेतावनी, अब 70 जिलों में होगी बरसात, 8 में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट

UP Weather 26 September : यूपी में मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर के मौसम को लेकर अचानक चेतावनी बदलने से यूपी में मौसम को लेकर विभाग सतर्क हो गया है। इस दौरान अधिक पानी वाले क्षेत्रों के पास बसे लोगों में भी खलबली मची हुई है। मौसम विभाग (up ka mausam) द्वारा भी रेड अलर्ट क्षेत्र में आने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नसिहत दी जा रही है। आईएमडी के अनुसार यूपी के 70 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।   
 

HR Breaking News (UP Weather 26 September) : यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। आईएमडी ने 26 सितंबर के लिए अलर्ट जारी करते हुए यूपी के 8 जिलों में रेड अलर्ट (up me barish ka red alert) जारी किया है। इस दौरान यूपी के 70 जिलों में बारिश होने का अलर्ट भी है। आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। जिन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है उन इलाकों में मौसम विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। 

मानसून का दिखेगा रोद्र रूप (UP latest weather)

यूपी में मानसून (mansoon active) का रूद्र रूप देखने को मिल सकता है। विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर को यूपी के 70 जिलों में भारी बरसात देखने को मिल सकती। वहीं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की नसीहत भी मौसम विभाग द्वारा दी जा रही है। 

यूपी के इन आठ जिलों में रेड अलर्ट हुआ जारी (IMD alert)

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूपी के 8 जिलों में रेड अलर्ट (Red alert 8 districts of UP) जारी किया गया है। इनमें रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, सरस्वती जिला शामिल है। इन रेड अलर्ट इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।  

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (29 sep weather up)

आईएमडी ने (imd latest update)यूपी के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के बिजनौर, ज्योतिबी फुले नगर, मुरादाबाद, सांभल, बदायूं, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, गोंदा, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, बाल रामपुर यूपी जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। 

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी (up me 26 sep ka mausam)

आईएमडी ने 26 (up me barish) सितंबर को यूपी के सहारनपुर, शामली, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुर, बुलंदशहर, श्रीनगर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, कानपुर, देहात, कानपुर, उन्नाव, आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजियाबाद, देवरिया, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।