hrbreakingnews.com

Haryana News : पट्टीकल्याणा से चुलकाना तक बनेगी नई सड़क, 3 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

Haryana News : पानीपत के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा रोड कनेक्टिविटी (panipat news) बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पानीपत के गांवों में रोड और आरओबी का निर्माण किया जाएगा। सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत पानीपत के पट्टीकल्याणा से चुलकाना (Patti Kalyana to Chulkana road) तक नई सड़क बनेगी इसके लिए सरकार द्वारा किन गांवो की जमीन का अधिग्रहण होगा चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 
Haryana News : पट्टीकल्याणा से चुलकाना तक बनेगी नई सड़क, 3 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

HR Breaking News (Haryana News) : पानीपत के चुलकाना धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ता सुगम होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने समालखा (Samalkha news) तहसील के पट्टीकल्याणा (Patti Kalyana road)से चुलकाना तक नई सड़क बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क के साथ यहां पर आरओबी का निर्माण भी किया जाएगा। सड़क और आरओबी बनाने के लिए विभाग ने 13.42 एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई है। सरकार द्वारा ई-भूमि पोर्टल (e-bhoomi portal) के माध्यम से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

ई-भूमि पोर्टल से खरीदी जाएगी जमीन (e-bhoomi portal news)

पीडब्ल्यूडी (PWD news) की और से जमीन खरीदने के लिए  ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोर्टल पर इन गांव का जमीन विवरण और परियोजना की जरूरतें पूरी की गई है। विभाग किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क और आरओबी निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। 

इन 3 गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण (road project Panipat)

विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार परियोजना के लिए भोड़वाल माजरी, चुलकाना और पट्टीकल्याणा गांव की जमीन खरीदी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से स्थानिय लोगों को भी फायदार मिलेगा। जमीन खरीदने के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। 

आवेदन करने की अंतिम तारीख (panipat latest news)

ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया को शुरू हुए करीब ढ़ाई महीने हो चुके हैं। अपनी जमीन बेचने के लिए भूमि मालिक 30 सितंबर तक इस प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद विभाग द्वारा पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी और विभाग द्वारा जमीन खरीदने से संबंधित आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

ये प्रोजेक्ट पूरा होने से समय होगा कम (chulkana dham)

चुलकाना (chulkana news)को चुलकाना धाम (chulkana dham road)के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान (chulkana dham ka rasta) खाटू श्याम का प्राचीन मंदिर है, जहां लाखों की संख्या में हर साल श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिल्ली (delhi news), सोनीपत (sonipat news), गन्नौर साइट से आने वाले लोग भी इसी रास्ते से मंदिर पहुंच सकेंगे। इसके बनने से उनके आवागमन में काफी आसानी होगी। इसके अलावा पहुंचने में जो समय लगता था उसके मुकाबले अब कम समय में धाम पहुंच सकेगे।