UP Weather : यूपी के इन जिलों में गरज चमक के साथ बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News (UP Weather) उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। अब कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (rain alerts in up) के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर आसार जताए हैं। इस दौरान कई जिलो में गरज चमक के साथ मेघा बरसने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
यूपी में कहां रहा सबसे अधिक तापमान
यूपी (UP Rain Alert) के कई जिलों में बीते कई दिनों से धुंध व कोहरे का असर देखा गया है। हालांकि कुछ तराई व पश्चिमी जिलों में हल्की धुंध रही है। धुंध छंटने से यूपी में तपीश बढ़ी और बांदा में सर्वाधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं झांसी (jhansi ka temprature) में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और उरई में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि यूपी (UP Weather News) में अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (New western disturbance active) हो रहा है, जिसके प्रभाव से तराई व पूर्वांचल में आज 15 व 16 मार्च को गरज चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
कैसा रहा यूपी का तापमान
अब इन दिनों यूपी का अधिकतम तापमान (Maximum temperature of UP) 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। 12 मार्च को 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ये दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। वहीं, नमी भरी पूर्वा हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी महसूस हुई।
मौसम एक्सपर्ट (IMD Weather Alert) का कहना है कि आज 15 व 16 मार्च को विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के आसार है। इस दौरान लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की तेजी के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान (minimum temperature in up) 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
प्रदेश के कई जिलों में छाया घना कोहरा
प्रदेश के कई जिलों में आज घनी धुंध (Fog Alert In UP) भी देखने को मिली। इस दौरान कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई थी। इससे सड़क और रेल यातायात पर असर देखने को मिला है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि यह स्थिति रेडिएशन फॉग के चलते बनती है। जब रात के समय तापमान में गिरावट आती है तो हवा में नमी बढ़ती है।