UP Weather : यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी का अलर्ट
Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। बीते काफी दिनों से तापमान तेजी से कम होता जा रहा है। दरअसल, पहाड़ों राज्यों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। यूपी में पारा गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल ही में मौसम विभाग (IMD Mausam) ने प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में बहुत घना कोहरा छाने और भीषण ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (UP Ka Mausam)। देश के लगभग सभी राज्यों में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम बहुत घना कोहरा भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार पहाड़ी राज्यों पर कई दिनों से बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से पारा तेजी से गिर रहा है। मैदानी इलाकों में भयंकर ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश (Up Ka Mausam) में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा।
अगले 2 दिनों तक 25 शहरों में चलेगी सर्द हवाएं -
मौसम विभाग (Weather Update) के ताजा अपडेट के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के करीब 25 शहरों में सर्द हवाएं चलेगी। बर्फीली हवाएं से तापमान में गिरावट आएगी और भयंकर ठंड का एहसास रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने घना कोहरा छाने की भी चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि, शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के बाद कोहरे में थोड़ी कमी आने की संभावना है।
यूपी में मौसम का डबल अटैक -
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Mausam Update) का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ बहुत घना कोहरा भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम रही है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने दी लोगों को सलाह -
कानपुर (Kanpur Temperature) शहर में ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते सुबह ओस की बूंदों ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। हालात ऐसे हैं कि घरों के अंदर भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
इन जिलों में बहुत ज्यादा ठंड और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज सुबह इन जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया। उनमें मथुरा, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रयागराज, बांदा, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और सहारनपुर शामिल हैं।