Weather 27 March 2026 : फिर लेगा मौसम यू-टर्न, IMD ने किया इन 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Weather 27 March 2026 : देश के कई हिस्सों में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। जहां दिन में धूप खिल रही है। वहीं, शाम होते-होते फिर हल्की ठंडक महसूस की जा ही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम (Weather Update News) यू-टर्न को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विभाग ने करीब 10 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (Weather) देश के कई राज्यों में गर्मी के बाद एक बार फिर आंधी-तुफान के साथ बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है और इसके लिए 10 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि किन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट (Weather Update) जारी किया है।

 

एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 


IMD के मुताबिक कल 28 मार्च की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 30 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा (Haryana Ka Mausam) , चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान (Rajasthan Weather Forecast) और यूपी में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। वहीं बिजली कड़कने के साथ बादलों की आवाजाही लगी रह सकी है। 

 

तापमान में बढ़ौतरी से बढ़ेगा गर्मी का असर


IMD के मुताबिक, इस हफ्ते तटीय महाराष्ट्र और केरल में तापमान (temperature in kerala) में इजाफे से गर्मी का असर रहेगा। इस हफ्ते के बाद अप्रैल के पहले हफ्ते में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भी तापमान में इजाफा होगा, जिससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। 


 
आगामी दो दिनों कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी 2 दिन उपरोक्त 10 राज्यों के साथ ही पूर्वोत्तर भारत में भी गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया हैं। 28 और 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बिजली कड़कने के आसार जताए गए हैं  और रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।


आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली (Delhi Weather Updates) में आज 27 मार्च को हल्की गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 मार्च को दिल्ली में 30 से 40 की स्पीड वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार है। 30 मार्च को भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है।  

किन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी


IMD के मुताबिक, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Active Western Disturbance) के चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर अभी जारी रहने वाला है। 27 से 30 मार्च तक रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी, और अल्मोड़ा में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी समेत कई शहरों में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।