Haryana के इस जिले में बनेगा नया बाईपास, इसके साथ ही सड़क को 4 लेन करने की भी योजना तैयार
Haryana New Bypass - हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हरियाणा वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, सरकार ने हरियाणा की एक जिले में नया बाईपास बनाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही एक सड़क को फोर लेन करने की भी तैयारी चल रही है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं नया बाईपास कहां बनाया जाएगा।
HR Breaking News - (New Bypass)। हरियाणा तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। ऐसे में राज्य में ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कई शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। ऐसे में ट्रैफिक को देखते हुए सरकार ने नया बाईपास (New Bypass News) बनाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही एक सड़क को फोर लेन करने की भी योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से सफर आसान और तेज होगा।
यहां बनया जाएगा नया बाईपास -
बता दें कि हरियाणा के नूंह के तावडू में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए नया बाईपास बनाने का फैसला लिया गया है। भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोर लेन करने की भी योजना बनाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एलाइनमेंट तय करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय स्तर पर समीक्षा चल रही है। मंत्री ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में नया बाईपास (New Bypass in Haryana) बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना को भिवाड़ी मोड़ से पलवल तक सड़क को फोरलेन में विकसित करने की योजना के साथ जोड़ा गया है, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने दी जानकारी -
हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और फॉरलेन निर्माण के कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यातायात सुगम हुआ है और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिला है। सरकार का लक्ष्य है कि सभी जिलों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिले। उन्होंने बताया कि होडल से पटौदी (Hodal to Pataudi four lane) को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव विचारधीन है। इस परियोजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा।
71 किलोमीटर लंबी सड़क होगी फोरलेन -
होडल से बिलासपुर चौक वाया नूंह अनु 71 किलोमीटर तक सड़क को फोरलेन बनाने के लिए NCR Planning Board के तहत 616.0 एक करोड रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके लिए लगभग 80 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जिसकी वन विभाग से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि दूसरे चरण में बिलासपुर चौक से कुलाना वाया पटौदी (Bilaspur Chowk to Kulana via Pataudi new four lane road) 71 किलोमीटर से 96 किलोमीटर तक फोरलेन निर्माण के लिए 476.07 करोड रुपए जारी किए गए हैं। यह प्रस्ताव स्थाई वित्त समिति के पास विचारधीन है। करीब 27 एकड़ भूमि की जरूरत है सभी स्वीकृतियां मिलने के बाद रोड को फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
mhari sadak’ ऐप लॉन्च
मंत्री रणबीर गंगवा (Minister Ranbir Gangwa) ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश की सड़कों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर, 2025 को ‘mhari sadak’ ऐप लॉन्च ('Mhari Sadak' app launched) किया गया, जिसके माध्यम से सड़क संबंधी शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और तेजी आई है। साल 2026 में 5000 किलोमीटर सड़कों को 'वर्क प्रोग्राम' में शामिल किया जाएगा, जिससे सड़क कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा सके। मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत छोटे गड्ढों की मरम्मत के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।
