Delhi में बदला मौसम, जानिये अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather : दिल्ली समेत देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यहां पर अब गर्मी से राहत मिलने की संभावना लगाई जा रही है। अगले दो दिनों तक भी मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दिल्ली के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं अगले 2 दिन तक मौसम का हाल कैसा रहेगा।
HR Breaking News (Aaj Ka Mausam) राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। बारिश होने की वजह से तापमान (Today weather Update) में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी यहां पर बारिश होने की संभावना है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
लोगों को मिली गर्मी से राहत
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। धूप कम रहने की वजह से अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि रविवार को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना लगाई जा रही है।
जानिये आज कितना रहेगा तापमान
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जोकि सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि गुरुवार की तुलना में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान (Today weather Forecast) 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। हवा की गति बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया।
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में दिनभर आसमान में बादलों (Today weather Forecast) की आवाजाही भी लगी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 18 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही, हालांकि 26 केंद्रों पर यह 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई।
नहीं आया बसंत का मौसम
देश में इस साल सर्दी ने फरवरी के पहले पखवाड़े में ही विदाई ले ली और असामान्य रूप से जल्दी गर्मी बढ़ने लग गई है। एक और साल ऐसा देखने को मिला जब वसंत ऋतु लगभग नदारद रही है। देश के कई हिस्सों (Aaj Ka Mausam) में समय से काफी पहले ही हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने लग गई है। क्लाईमेट ट्रेंडस के एक विश्लेषण के मुताबिक, इस साल गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान मौसमी औसत से काफी ऊपर जा पहुंची है। कुछ स्थानों पर तापमान (Today weather Update) पहले ही हीटवेव की सीमा को छूने लगा है और कई मौसम केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहा है।
नहीं लगाई जा रही है राहत की उम्मीद
आमतौर पर ला नीना की स्थिति वैश्विक तापमान को कुछ हद तक ठंडा करने का काम करती है। हालांकि पिछले कुछ सालों में बढ़ती वैश्विक गर्मी ने इन पारंपरिक मौसमीय पैटर्न को बदलना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने भी ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च से मई के पूरे मौसम के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक हीटवेव दिनों की उम्मीद लगाई जा रही है।