Chankya Niti : पानी है सफलता तो इन 6 बातों को जान लें, आचार्य चाणक्य ने कही है ये बातें
Chankya Niti : अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं, तो मेहनत के साथ सही सोच और दिशा भी जरूरी है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में सफलता से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं। उनके अनुसार कुछ मूल सिद्धांतों को अपनाकर व्यक्ति सही निर्णय ले सकता है और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है...आइए जान लेते है नीचे खबर में-
HR Breaking News, Digital Desk- (Chankya Niti) आज हर व्यक्ति सफलता पाना चाहता है और इसके लिए दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन भी उतना ही जरूरी होता है। कहा जाता है कि यदि सही दिशा मिल जाए, तो सफलता दूर नहीं रहती। ऐसे में आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya Niti) ने अपनी नीतियों के माध्यम से जीवन से जुड़ी कई अहम बातें बताई हैं। अपने एक श्लोक में उन्होंने बताया है कि सफलता प्राप्त करने के लिए किन 6 बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
श्लोक
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ। कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।।
6 सवालों के उत्तर जानना है बेहद जरूरी-
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वही व्यक्ति समझदार और सफल है, जिसे कुछ सवालों के जवाब हमेशा मालूम रहते है।
- समय कैसा है? (अभी यानी वर्तमान क्या करने का सही समय है)
- मेरे सच्चे मित्र कौन हैं?
- मैं किस स्थान या परिस्थिति में हूं?
- मेरी आय और खर्च कितना है?
- मैं किसके सहारे या अधीन हूं?
- मेरी अपनी शक्ति या क्षमता कितनी है?
अर्थ-
इसका अर्थ है कि जीवन में कोई भी निर्णय लेते समय व्यक्ति को अपनी परिस्थिति, समय, साथ, धन और अपनी क्षमता का सही आकलन करना चाहिए। जो व्यक्ति इन सभी पहलुओं को समझकर कदम बढ़ाता है, वही समझदारी से आगे बढ़ता है और सफलता के करीब पहुंचता है। (Acharya Chanakya Niti news)
चाणक्य के अन्य अनमोल विचार-
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका है सही रणनीति और योजना।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी कार्य का चयन करने के लिए सबसे जरूरी है दिमाग का इस्तेमाल करना। सही समय पर सही निर्णय ही सफलता की कुंजी है।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धरती जिस इंसान का पुत्र उसके वश में हो, स्री आज्ञाकारिणी हो ओर जो स्वयं की धन-संपत्ति से संतुष्ट है, उसके लिए यहीं स्वर्ग है।
- चाणक्य कहते हैं कि अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो अपने रहस्यों को कभी भी किसी के साथ साझा न करें। वरना आपकी ये आदत आपको बर्बाद कर सकती है।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में स्थिरता लाता है और यह सही मार्ग पर चलने और अपने कामों को नियमितता बनाए रखने में मदद करता है।
- चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा अपनी क्षमताओं का सही आकलन करना चाहिए। वे कहते हैं कि वही व्यक्ति सफल होता है जिसे पता है कि वह क्या कर सकता है और उसकी सीमाएं क्या हैं।
- वो कहते हैं कि व्यक्ति को सफलता तभी प्राप्त होती है जब वो एकाग्रता और सतर्कता के साथ हर कार्य को करता है। इसलिए नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) ने भी शिक्षा दी है कि सफल होने के लिए व्यक्ति को पग-पग पर सतर्क रहना चाहिए और हर कार्य को एकाग्रता के साथ करना चाहिए।
डिस्क्लेमर-
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचना के उद्देश्य से है। इसकी पूर्ण सत्यता और सटीकता की हम कोई गारंटी नहीं देते। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
