{"vars":{"id": "93802:4123"}}

18 अक्टूबर 2026 का मौसम : 18 अक्टूबर को 8 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ बारिश का अलर्ट

Weather for October 18 :देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बीते दिनों रात से ही मौसम का एकदम अलग रूप देखने को मिल रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को 8 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में किन राज्यों में बारिश हो सकती है।
 

HR Breaking News (Weather for October 18) देश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले दो-तीन दिन से मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। इसी बीच आईएमडी (IMD Rain Alert) की ओर से कई राज्यों में मौसम को लेकर नया अपडेट (weather updates) जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान 8 राज्यों में आंधी, तुफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज किन राज्यों में बरसेंगे मेघा 


आज सुबह कई राज्यों में भारी बरसात (Rain Alert) दर्ज की गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई है। वही, हरियाणा और पंजाब के भी कई जिलों में बरसात का दौर अब भी जारी है। यूपी और राजस्थान में मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया गया है।


आईएमडी के पूर्वानुमानअनुसार आज आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा और कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश (Rain with strong winds In Karnatka) की संभावना है। इस दौरान तमिलनाडु और केरल में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम 


वहीं, आगामी 24 घंटे में कई राज्यों में मौसम (mausam ka update) एकदम साफ होने लगेगा। इस दौरान आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बिजली कड़कने के साथ ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट की संभावना जताई है।

 

17, 18 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


17 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 17) की बात करें तो इस दौरान तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का आसार जताए गए हैं। 18 अक्टूबर को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है। 


इस दौरान आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।

आगामी दिनों में मौसम का मिजाज 


19 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान सिर्फ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक (karnatka Weather Forecast) को छोड़कर अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। 20 अक्टूबर को सिर्फ तीन राज्य में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और 21 अक्टूबर को भी इन्हीं तीन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।