{"vars":{"id": "93802:4123"}}

24 september tak ka mausam : 22, 23 और 24 सितंबर को येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 13 राज्यों में होगी तेज बारिश

24 september tak ka mausam : उत्तर भारत के राज्य में जहां मानसून कमजोर पड़ चुका है। वहीं पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश एक बार फिर से शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 22, 23 और 24 सितंबर को देश के 13 से ज्यादा राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने का अनुमान है। चलिए जानते हैं कहां कब बारिश होगी।
 

HR Breaking News (Mausam Update) मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश को लेकर एक और नया अपडेट जारी कर दिया है। पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है। यहां अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला (barish kab hogi) जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में गरज-चमक तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां पर 3 दिन तक बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेग। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।


22 सितंबर का मौसम - (22 september ka mausam)

मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 22 सितंबर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा (haryana ka mausam), दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है। इन सभी राज्यों में बहुत तेज बारिश होने को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाने से बूंदाबांदी हो सकती है। इन राज्यों में दिनभर तेज धूप खिली रहेगी और मौसम ग्राम रहने का अनुमान है।


आईएमडी ने बिहार (Bihar weather), छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मिजोरम में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गलत चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


इसके अलावा, झारखंड, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती हैं खराब वेदर के चलते मौसम विभाग (mausam update) ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

23 सितंबर का मौसम -  (23 september ka mausam)


मौसम विभाग (Rain Alert) के अनुसार, 23 सितंबर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब (punjab ka mausam), पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में मौसम साफ बना रहेगा। इन राज्यों में तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इसके अलावा, आईएमडी ने बिहार, झारखंड (Jharkhand Weather), असम, मेघालय, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोकण, गोवा, कर्नाटक, रायलसीमा, त्रिपुरा, मेघालय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर को ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां तेज तूफानी हवाओं के साथ अति भारी बारिश होने का अनुमान है।


24 सितंबर का मौसम -  (24 september ka mausam)

आईएमडी (IMD Rain Alert) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर को देश के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan me barish), गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मेघालय को ग्रीन जोन में रखा है। इन सभी राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि दिन में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। 


इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP mausam update), पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।


वहीं छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। उड़ीसा (Orissa Weather) में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज- चमक तेज आंधी चलने और व्यापक बारिश होगी।