Weather Forecast : यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी घनघोर बारिश, IMD ने आंधी-तूफान का जारी किया अलर्ट
Weather Updates : यूपी में बीते दिनों की गर्मी के बाद अब बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है। अब इसी बीच आईएमडी (IMD Rain Alert) ने यूपी-बिहार समेत देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में अभी घनघोर बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
HR Breaking News : (Weather Updates) जहां देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं, कई ऐसे भी इलाके है, जहां पर अभी मानसून यूटर्न ले रहा है। अब हाल ही में यूपी में घनघोर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि इस दौरान 50- 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
किन जिलों में कब तक बरसेंगे मेघा
रिपोर्ट के अनुसार पूर्व, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पश्चिम भारत में 8 अक्टूबर तक मौसम के तेवर बिगड़ सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार (Bihar Weather Forecast) में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।
इस दौरान 21 सेमी या उससे अधिक तक बारिश के आसार है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। बंगाल में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई हैं।
अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
बात करें कल के मौसम (IMD Weather Updates) की तो कल 4 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब (Punjab ka mausam) में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है और दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 6 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम और मेघालय में 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश (IMD rain Alert) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है।
इन जिलो में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी की ओर से दक्षिण भारत के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh Weather Forecast) के तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तमिलनाडु, आंध्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है। 3 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट पर 50-60 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।