hrbreakingnews.com

UP News : उत्तर प्रदेश में 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा नया शहर, 4 फेज का प्लान हुआ तैयार

UP News : यूपीवालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यूपी वालों को अब जल्द ही नए शहर की सौगात मिलने वाली है। यूपी का ये नया शहर 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाने वाला है। यूपी के इस नए शहर का 4 फेज का प्लान तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही इस नए शहर (UP News ) के बसाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये नया शहर कहां बसाया जाने वाला है।

 
UP News : उत्तर प्रदेश में 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा नया शहर, 4 फेज का प्लान हुआ तैयार

HR Breaking News : (UP News) यूपी में एक और मेगा सिटी बसाने को लेकर तैयारी चल रही है। यूपी में यह नई सिटी 4 फेज में बसाई जाने वाली है। सरकार की ओर से यूपी में बसाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलते ही इसका नामकरण भी किया जा चुका है और अब इस प्रोजोक्ट का पूरा प्लान बनकर तैयार हो गया है। है। बताया जा रहा है कि यूपी के इस नए शहर (New Noida City Plan) को 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाने वाला है।

 


कहां बसेगी यूपी में ये मेघा सिटी


दरअसल, बता दें कि यूपी में ग्रेटर नोएडा के पास नया नोएडा (New Noida City Plan) बसाने की तैयारी जोरों-शोरों से हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर का अर्बन एरिया बढ़ाने के मकसद से न्यू नोएडा शहर का प्लान तैयार किया गया है। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार इस प्लान को मंजूरी दे चुकी है। सरकार के इस इस मेगा सिटी प्रोजेक्ट को दादरी नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन (DNGIR) नाम दिया जाएगा।

 

कब तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट


DNGIR का मकसद है कि इस प्रोजेक्ट (UP Mega City New Noida ) को साल 2041 तक बसा दिया जाए। यूपी का ये नया शहर 209.11 वर्ग किलोमीटर में बसाया जाएगा, इस नए शहर को बसाने के दायरे में गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 84 गांवो को शामिल किया जाएगा।

न्यू नोएडा के मास्टर प्लान (Master Plan of New Noida) 13.44 प्रतिशत क्षेत्र को रेजिडेंशियल एरिया के लिए रिजर्व रहने वाला है। सिकंदराबाद इंडस्ट्रियल एरिया-और इंडस्ट्रियल एरिया-II भी इसी के दायरे में आने वाले हैं। यूपी में का नया नोएडा शहर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे के आस-पास बसाने का प्लान तैयार किया गया है। 

इन सुविधाओं का मिलेगा फायदा


जानकारी के अनुसार न्यू नोएडा शहर (New Noida City) में कई नई चीजों का निर्माण किया जाएगा। इस नए शहर में हाउसिंग, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल, लॉजिस्टिक हब, इंडस्ट्रियल टाउनशिप, बोराकी में मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH), मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब (Multi-Modal Logistics Hub) बनाया जाएगा।

बता दें कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (economically weaker sections) के लोगों और हाई इनकम ग्रुप (high income group) के हितों को पूरा करने के लिए हाउसिंग हब मिलेगा। प्लान में 9 प्रतिशत एरिया इंडस्ट्रियल वर्कफोर्स के लिए घर बनाने के लिए रिजर्व रहेगा, ताकि ऑफिसों में जो लोग काम करते हैं, वो लोग अपने ऑफिस के पास ही रह सकें।

किन 4 फेज में बसेगा नया शहर


इस नए शहर को बसाने के पहले फेज को 2024-2028 तक पूरा किया जाएगा। इसमें जमीन का अधिग्रहण (acquisition of land) होगा और साथ ही 1432.71 हेक्टेयर जमीन पर सबसे पहले सड़कों का निर्माण किया जाएगा।


दूसरा फेज का काम 2028-2034 तक पूरा करने का प्लान है। दूसरे फेज में नॉर्थ और साउथ साइड बसाई जाएगी और नॉर्थ और साउथ साइड 3136.69 हेक्टेयर जमीन पर शहर बसाया जाएगा।
तीसरे फेज का काम 2033-2039 तक पूरा किया जाने का प्लान है, जिसमे कमर्शियल यूनिट, बिजनेस सेंटर, इंडस्ट्रियल एरिया, पूर्वी पेरिफेरल रेलवे लाइन (Eastern Peripheral Railway Line) का निर्माण किया जाएगा।

28 प्रतिशत जमीन यानी 5908 हेक्टेयर जमीन पर ये नया शहर बसाया जाएगा। चौथे फेज का काम 2037-2043 तक पूरा होगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक स्पेस, एडवांस रेजिडेंशियल एरिया, दूसरे इंडस्ट्रियल एरिया का निर्माण किया जाएगा।