Weather Forecast : यूपी बिहार समेत इन राज्यों में होगी बरसात, 50 की रफ्तार से चलेगी आंधी
Today weather Update : देशभर के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब यूपी बिहार समेत कई अन्य राज्यों में बारिश होने वाली है। बारिश (Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। खबर के माध्यम से जानते हैं मौसम की पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Weather Forecast) उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल गया है। यहां पर अब झमाझम बारिश होने की संभावना लगाई जा रही है। बारिश होने की वजह से मौसम (Aaj Ka Mausam) का रुख पूरी तरह से बदल जाएगा। साथ ही साथ लोगों को भी गर्मी का अहसास होना शुरू हो जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी और बिहार समेत बाकी के राज्यों के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
जानिये आपके शहर कैसा रहेगा मौसम
देश में जहां अब दिन में लोगों को गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। साथ ही साथ अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब पूर्वी भारत (weather of eastern India) से लेकर उत्तर भारत के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। वहीं लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी संभावना है।
भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट
साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 8 और 9 मार्च को भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ इलाकों में 8 से 12 मार्च तक, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ (Gujrat Ka Mausam) में 8 से 10 मार्च तक, उत्तरी गुजरात क्षेत्र में 9 और 10 मार्च को और मराठवाड़ा में 10 और 11 मार्च को भीषण गर्मी की लहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा (Orrisa weather) और पश्चिम बंगाल में बारिश की अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही साथ 10 से 14 मार्च के लिए जिन राज्यों में बारिश की संभावना है, उनमें जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार और पश्चिम बंगाल को शामिल किया गया है। साथ ही में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir weather Today) में 10 से 12 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जोकि छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक मध्यम से लेकर मध्यम बारिश/बर्फबारी में तबदिल हो सकता है।
10 से 14 मार्च तक होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 10 से 14 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना लगाई जा रही है। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Uttarakhand Weather Forecast) वाली तेज हवाओं के चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। पूर्वी भारत में 9 से 11 मार्च के दौरान और उत्तर-पूर्वी भारत में 10 से 14 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम से लेकर मध्यम बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है।
उमस भरी गर्मी का अलर्ट
8 और 9 मार्च को कोंकण के कुछ इलाकों में, 9 और 10 मार्च को गुजरात क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों में, और 8 से 11 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही में 8 मार्च को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा तथा उत्तरी तमिलनाडु के आसपास के कुछ जिलों में भी गर्म और उमस भरे मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
दिल्ली में आज यानी 9 मार्च को मौसम भी सामान्य रहने वाला है। दोपहर में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं इसके साथ 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (Delhi ka mausam) से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदूषण से भी काफी ज्यादा राहत मिल जाएगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने वाला है।
यूपी में नहीं है बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज यानी 9 मार्च 2026 को बारिश की कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि कई जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। यूपी के जिन जिलों में आज तापमान बढ़ने वाला है उनमें आगरा,अलीगढ़, इटावा, (UP Weather Today) मैनपुरी, मथुरा,अमेठी, आजमगढ़, अमरोहा, बिजनौर, मैनपुरी, कानपुर और लखनऊ को शामिल किया गया है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
बिहार के मौसम का हाल
बिहार में आज यानी 9 मार्च को मौसम का हाल पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में बारिश की उम्मीद लगाई गई है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें पूर्णिया, कटिहार, (Bihar Ka Mausam) अररिया और किशनगंज शामिल किया गया हैं। इस बारिश के चलते तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद लगाई जा रही है। साथ ही साथ बिहार के जिन जिलों में आज गर्मी तेजी से बढ़ेगी उनमें जहानाबाद, गया, सीवान, बक्सर, समस्तीपुर, (Bihar Weather Today) दरभंगा,मधुबनी खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर शामिल हैं।