home page

DA Hike: आ गया आंकड़ा, जाने कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है। जनवरी छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का अनुमान अब सामने आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है, जिससे वर्तमान दर  करीबन इतने प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है-

 | 
DA Hike: आ गया आंकड़ा, जाने कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike News 2026) देश में इस समय लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) से जुड़ी खबरों पर नजर बनाए हुए हैं। 31 दिसंबर 2025 के साथ ही सातवां वेतन आयोग पूरा हो चुका है। हालांकि बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में 1 से 1.5 साल लग सकते हैं, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी का एरियर (employees salary arrear) भी मिलेगा।

अब आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) के दौर में पहला महंगाई भत्ता (DA) जारी करने का समय आ गया है। हालांकि वेतन आयोग की सिफारिशों पर सरकार क्या कदम उठाएगी, यह बाद में स्पष्ट होगा, लेकिन इससे पहले इस अवधि का पहला महंगाई भत्ता (dearness allowance) सरकार जल्द ही घोषित कर सकती है।

आमतौर पर होली से पहले हो जाता है ऐलान-

देश में कर्मचारी इस समय जनवरी छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पेंशनधारक (pensioners) भी महंगाई राहत के ऐलान पर नजर बनाए हुए हैं। आम तौर पर देखा गया है कि होली तक सरकार इस संबंध में जानकारी दे देती है, लेकिन इस बार होली (holi) बीत जाने के बाद भी अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

साल में दो बार बढ़ता है डीए-

जैसा कि आप जानते हैं, सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान करती है-पहला जनवरी छमाही में और दूसरा जुलाई छमाही में। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि ऐलान हमेशा उसी महीने में होना जरूरी नहीं है। आम तौर पर देखा गया है कि देश में आने वाले किसी बड़े त्योहार से पहले सरकार इसके बारे में जानकारी दे देती है।

महंगाई भत्ता तय करने में प्राइस इंडेक्स से सरकार को मदद-

खबर है कि इस बार महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत का इजाफा संभव है। इसका कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (IW - Industrial Workers) के 12 महीने के औसत आधार पर किया जाता है। जनवरी 2026 के लिए यह इंडेक्स अभी तक 148.6 अंक तक पहुंच चुका है।

इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अक्सर राउंड फिगर में करती है। यानी वर्तमान में इसकी दर 58% है, जिसे बढ़ाकर 60% किया जा सकता है। हालांकि असली बढ़ोतरी की दर आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।