{"vars":{"id": "93802:4123"}}

15 or 16 october ka mausam : अगले दो दिन हरियाणा के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम, बरसात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

15 or 16 october ka mausam : हरियाणा प्रदेश में पिछले काफी दिनों से मौसम साफ हो गया था लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से एक और नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा प्रदेश के कुछ जिलों में अगले दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है तथा ज्यादातर इलाकों में बरसात और ओलावृष्टि से जुड़ा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं 15 और 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के किन-किन जिलों में होगी बरसात।
 

HR Breaking News (15 or 16 october ka mausam) देश के ज्यादातर इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से मौसम काफी ज्यादा खराब चल रहा है लेकिन हरियाणा राज्य में मौसम साफ दिखाई दे रहा था। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से हरियाणा प्रदेश के मौसम को लेकर नया अपडेट (haryana weather updates) जारी कर दिया गया है तथा बताया गया है कि 15 और 16 अक्टूबर यानी अगले दो दिन तक हरियाणा प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम के हालात काफी ज्यादा खराब रहने वाले हैं। 


आईएमडी (IMD Latest Updates) की तरफ से बताया गया है कि 15 और 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश की अधिकतर इलाकों में भारी बरसात के साथ तेज हवा चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस वक्त हरियाणा प्रदेश में धान की कटाई का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर बरसात का होना किसानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि प्रदेश की अनाज मंडियों में भी फसलों के ढेर लगे हुए हैं। चलिए जान लेते हैं 15 और 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के किन-किन इलाकों में बरसात (haryana weather updates) होने की संभावना है। 

 


15 अक्टूबर का मौसम (15 october ka mausam) 


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की तरफ से नया अपडेट जारी करते हुए क्लियर कर दिया गया है कि 15 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के तकरीबन 70% इलाके में व्यापक बरसात और ओलावृष्टि (IMD Rain Alert) की संभावना है। आईएमडी के अधिकारियों की तरफ से हरियाणा प्रदेश के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में व्यापक बरसात के साथ भारी ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी कर दिया गया है और इसी के साथ मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा प्रदेश के जींद, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आईएमडी की तरफ से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि येलो अलर्ट वाले इलाकों में मध्यम लेवल की बरसात हो सकती है। 

 


16 अक्टूबर का मौसम (16 october ka mausam)


16 अक्टूबर को भी हरियाणा प्रदेश के तकरीबन 9 जिलों में तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि 16 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज बरसात हो सकती है। आईएमडी की तरफ से इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।