gold silver price : सोने चांदी के भाव क्रैश, 6 महीने के निचले स्तर पर आई कीमत
gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट का दौर चल रहा है और आज भी शाम के समय सोने और चांदी के बाजार में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है जिसे हम मार्केट क्रैश भी बोल सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि फिलहाल सोने और चांदी के भाव 6 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं आज सोने चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट आई है और फिलहाल भाव क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (gold silver price) साल 2026 के आखरी महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल का दौर शुरू हुआ था और वह उछाल 29 जनवरी 2026 तक चला, इस पूरी अवधि के दौरान सोने और चांदी की कीमतों ने हाई लेवल के नए आंकड़े बना लिए, इसके बाद सोने और चांदी की कीमत (Gold and silver prices) में गिरावट का दौर शुरू हुआ और फिलहाल सोने चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है कुछ एक्सपर्ट्स की तरफ से इसको मार्केट क्रैश भी बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि फिलहाल भाव पिछले 6 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। चलिए जान लेते हैं आज 14 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी के भाव में कितनी गिरावट आई है और फिलहाल लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर प्राइस (Latest Gold and Silver Prices) क्या चल रहे हैं।
सोने चांदी के भाव में बड़ी गिरावट (gold and silver prices down)
सोने और चांदी की कीमतों में इतनी लंबी गिरावट आना इस वक्त हर किसी को हैरान कर रहा है, क्योंकि इन दिनों भारत देश में त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे मौके पर सोने चांदी की डिमांड (Demand for gold and silver) काफी ज्यादा बढ़ जाती है और हर साल इस मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन अबकी बार काफी बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज 14 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमत में आई इस गिरावट की वजह से बाजार में हलचल मच गई है तथा हर किसी की नजर दूसरी जगह से हटकर सोने चांदी के लेटेस्ट प्राइस (Latest gold and silver prices) पर आ गई है।
आज का ताजा भाव (Today gold and silver rates)
भारतीय सर्राफा बाजार (Indian bullion market) में गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट प्राइस की बात की जाए तो लगभग 1990 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद फिलहाल 24 कैरेट सोने के भाव (24-carat gold prices) 146520 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव (Latest price of 22-carat gold) 134310 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा 18 कैरेट सोने की कीमत (Price of 18-carat gold) 109890 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है।
चांदी के ताजा भाव (Latest silver prices) की बात की जाए तो आज चांदी की कीमत में काफी लंबी गिरावट देखने को मिली है और लगभग 8180 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद फिलहाल चांदी 211020 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
