Weather Update: दिल्ली यूपी वालों जान लो 12 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट

Mausam Ka Haal: देश के सभी राज्यों हल्की ठंड की फिर से वापसी हो गई है| उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में सुबह और शाम लोगों को ठंड महसूस होने लगी है| मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों दिल्ली (Delhi Weather) और यूपी (UP Weather) समेत अन्य इलाकों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है| बता दें, पहाड़ी राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का सिलसिला जारी है| और IMD ने रिपोर्ट में ये भी कहां की अरुणाचल प्रदेश (A.P. Weather) और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां लगातार देखने को मिलेंगी| आइए नीचे खबर में जानते हैं देश में कैसा रहेगा मौसम-
 
 

HR Breaking News (ब्यूरो)। देश में मौसम लगभग सामान्य होता दिख रहा है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही मौसम शुष्क होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। बीते कई दिनों से दोपहर के समय तेज धूप पड़ रही है, जबकि शाम के बाद हल्की-हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है। यही मौसम आने वाले दिनों में भी रहने की संभावना है। इससे साफ है कि प्रदेश की आम जनता को आने वाले दिनों में मौसम से कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।


यूपी में ऐसा रहेगा मौसम-


मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी इलाकों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 8 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। साथ ही देश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। उसके अगले दिन 9 मार्च को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 10, 11 और 12 मार्च को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहने के आसार हैं।

7th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मौज, बंपर बढ़ने वाली है सैलरी, समझ‍िए पूरा कैलकुलेशन


यूपी में ये रहेगा तापमान-


मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार नजीबाबाद में सबसे कम 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में 7.2℃, मेरठ में 7.9 ℃, फुरसत गंज में 9.3℃, कानपुर में 9.8℃ न्यूनतम तापमान रहा है। मुरादाबाद में 9.8℃, आगरा ताज में 10.3℃, अलीगढ़ में 10.8℃, बरेली में 10.0℃, शाहजहांपुर में 10.2℃, बहराइच में 10.0℃, सुल्तानपुर में 10℃, बलिया में 10℃, प्रयागराज में 10.4℃ और गोरखपुर में 12.6℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। मेरठ में 21.7℃, मुजफ्फरनगर में 22.0℃, अलीगढ़ में 22.8℃ और मुरादाबाद में 22.8℃ अधिकतम तापमान रहा है।

Liquor : रातभर पीते है शराब तो सुबह उठकर जरूर करें ये 5 काम, कभी नहीं होगा हैंगओवर


नई दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम-


मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 09 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है| इसी के साथ, नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे| आनेवाले दिनों में देश की राजधानी के अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है |


देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल-
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज उत्तरी उड़ीसा और दक्षिणी केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है| वहीं, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात का तापमान अगले 24 से 48 घंटों तक सामान्य से नीचे रहेगा और उसके बाद बढ़ना शुरू हो सकता है|