Weather Updates : दिल्ली एनसीआर में गरज-चमक के साथ बरसात का दौर शुरू, जानिए अगले एक सप्ताह कैसा रहने वाला है मौसम
HR Breaking News : (Latest Weather Updates) पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन पिछली रात से कई जगह पर बरसात देखने को मिली है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में भी आज सुबह हुई बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली एनसीआर में बरसात (IMD Weather Updates) से जुड़ा येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अब दिल्ली एनसीआर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और अगले दो दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात का नजारा एक बार फिर से देखने को मिलेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश
आज सुबह दिल्ली और एनसीआर में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। IMD के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (Delhi NCR) होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसम (Weather Updates) बना हुआ है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान और पंजाब-हरियाणा के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिससे बादलों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है।
कल चलेंगी तेज हवाएं, बादल रहेंगे छाए
IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर (Weather Updates) के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके बाद कल, सोमवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।
अगले दो दिनों में कितना रहेगा तापमान
IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 मार्च को दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Latest Weather) में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दिन भी आसमान में आंशिक रूप से बादल बने रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही, IMD ने यह भी बताया है कि 17 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिम भारत पर पड़ सकता है।
तीन दिन बाद बरसात और तेज हवाएं
18 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली और एनसीआर का मौसम (Delhi NCR Weather) बदल सकता है। उस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी (IMD Rain Alert) हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 40 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती हैं।
19, 20 और 21 मार्च को बारिश की संभावना (Chance Of Rain) नहीं है, लेकिन 19 और 20 मार्च को बादल आते-जाते रहेंगे। इन दिनों 10 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 21 मार्च को हवा की रफ्तार थोड़ी कम हो जाएगी।
तापमान (Latest Weather Updates) की बात करें तो 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32–34°C रहने का अनुमान है। 19 मार्च को यह 30–32°C तक रह सकता है। वहीं 20 और 21 मार्च को अधिकतम तापमान 28–30°C के आसपास रहने की संभावना है।