Vivo ने लॉन्च किया दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से भरपूर इस फोन की कीमत
HR Breaking News : (Vivo V70 series) नई तकनीकी के इस दौर में मोबाइल फोन का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए रोजाना बाजार में नए-नए मोबाइल फोन लॉन्च किए जा रहे हैं। बात की जाए वीवो कंपनी की तो यह पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में एक से एक शानदार फोन लॉन्च कर रही है। हाल ही में वीवो कंपनी की तरफ से भारत में अपनी नई v70 सीरीज (New V70 Series) को लांच कर दिया गया है। इस नई सीरीज में दो मॉडल शामिल है- Vivo V70 और Vivo V70 Elite।
v70 सीरीज (Vivo V70 series news) के ये दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और ZEISS ब्रांडेड कैमरों के साथ आए हैं। Vivo कंपनी की तरफ से जारी हुए अपडेट से पता चला है कि कंपनी का लक्ष्य मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को अच्छे कैमरे और दमदार फीचर्स वाला फोन देना है। आइए खबर में जानते है इस मोबाइल में क्या-क्या फिचर्स (Latest Vivo Mobiles) मिल रहे है-
डिजाइन की बात करे तो...
Vivo कंपनी के हर एक मोबाइल का डिजाइन (Design Of Vivo V70) काफी प्यारा है। Vivo V70 और V70 Elite का डिजाइन लगभग एक जैसा है। पीछे की तरफ नया चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिस पर मेटल फिनिश के साथ ZEISS की ब्रांडिंग साफ नजर आती है। इसके साथ Aura Light भी शामिल की गई है। दोनों फोन में फ्लैट एल्यूमिनियम फ्रेम और मैट फिनिश वाला ग्लास बैक दिया गया है। इनकी मोटाई 7.6mm से भी कम है, जिससे फोन काफी पतले और प्रीमियम लगते हैं। साथ ही दोनों डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, जो उन्हें धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करते हैं।
V70 सीरीज का कैमरा
दोनों स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों (V70 series camera) का सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सामने 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सभी कैमरों में ZEISS ब्रांड की सपोर्ट दी गई है।
इन फोनों से 4K क्वालिटी में 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा ऐप में AI फिल्टर भी मिलते हैं, जो फोटो को और ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन में 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
प्रोसेसर के मामले में Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जबकि Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
V70 सीरीज की बैटरी भी दमदार
Vivo कंपनी के हर एक मोबाइल में दमदार बैटरी (V70 series battery) मिल रही है और इस फोन में भी कंपनी की तरफ से 6,500mAh की बैटरी दी जा रही है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह सीरीज Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलती है। कंपनी की तरफ से 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया जा रहा है।
Vivo V70 की कीमत की बात करे तो....
Vivo कंपनी द्वारा लॉन्च की गई V70 सीरीज की बिक्री 26 पिछलें महीने की 26 तारीख (Vivo V70 Price) से शुरू हो गई है। Vivo V70 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, Vivo V70 Elite की शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। 12GB/256GB मॉडल 56,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट 61,999 रुपये में उपलब्ध होगा। अगर आप इस फोन को खरीदने (Vivo V70 Rates) का प्लान कर रहे है तो आपको बता दे कि इस पर ग्राहकों को कैशबैक और 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिल सकता है।
