Weather Updates : हरियाणा में अब मौसम लेगा करवट, गरज चमक के साथ बरसात से जुड़ा अलर्ट हुआ जारी
HR Breaking News : (Haryana Weather Updates) देश के ज्यादातर इलाकों में लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा राज्य में भी मौसम बदलाव के दौर पर है। दिन के समय हरियाणा में इतनी तेज धूप होने लगी है कि लोग बाहर निकलना बंद करने लगे हैं और कई जिलों में तो तापमान औसत से भी ज्यादा पहुंच गया है।
पहले की तुलना में तापमान थोड़ा गिरा है, लेकिन अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। आईएमडी की तरफ से हरियाणा के मौसम (IMD Weather Updates) को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है की मौसम अब अचानक बदल सकता है और कई जगह पर बारिश एवं तेज हवाएं चल सकती है। मौसम में होने वाली इस बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
कल इतना रहा तापमान
बीते कल के तापमान (Weather Updates) की बात की जाए तो कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। जिलों के हिसाब से तापमान देखें दो भिवानी में सबसे ज्यादा तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिसार में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पलवल में 32.3 डिग्री सेल्सियस, अंबाला और गुरुग्राम में 31.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 30.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 29.6 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ के तापमान की बात की जाए तो बीते कल वहां 30.8 डिग्री तक का तापमान पहुंच गया था।
फिलहाल हरियाणा राज्य में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और सुबह से शाम तक कहीं भी बरसात नहीं हुई है। आसमान साफ तथा तेज धूप की वजह से मौसम गर्म हो गया है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा राज्य के मौसम (Haryana Weather) को लेकर आईएमडी की तरफ से भी बड़ा अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है जिसकी वजह से आज हरियाणा के कई जिलों में बादल छाएं चाय रहेंगे तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती है।
आज 14 मार्च को हरियाणा के मध्य तथा दक्षिणी इलाकों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि आज हिसार, भिवानी, फतेहाबाद ,चरखी दादरी तथा आसपास के इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। कल 15 मार्च को उत्तरी तथा पूर्वी जिला में बारिश के साथ तेज हवा देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग (Latest weather updates) की तरफ से जारी किए गए अपडेट में बताया गया है कि 15 मार्च के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।