PM Kisan Yojana : लंबे समय से चल रहा इंतजार अब हुआ खत्म, प्रधानमंत्री ने डाली 22 वीं किस्त, ऐसे चेक करे स्टेटस
HR Breaking News : (PM KISAN YOJANA) देश के करोड़ों किसानों के लिए बीते कल का दिन बेहद खास हुआ है। बीते केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत 22वीं किस्त को जारी कर दिया गया है। किसानों की तरफ से इस किस्त का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि सरकार की इस योजना (scheme of government) का उद्देश्य किसानों का आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रूपये तीन-तीन किस्तों के माध्यम से भेजे जाते हैं। किसानों को इस योजना की 21 किस्ते मिल चुकी थी और अब 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब पूरा हो चुका है और किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त के 2-2 हजार रूपये आ गए हैं।
इन किसानों को नही मिला लाभ
अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं और आपको इस योजना की 22वीं किस्त का लाभ (PM Kisan Yojana 22nd Installment) नहीं मिला है तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि एक साथ 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है और इस प्रक्रिया में समय लग जाता है। अगर एक-दो दिन के समय के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आए तो आप स्टेटस चेक कर सकते हैं, क्योंकि कई किसान ऐसे हैं जिन्हें अबकी बार इस योजना का लाभ नहीं मिलने वाला है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Benefit Of PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को 21वीं किस्त नवंबर महीने में मिली थी और उस समय सरकार की तरफ से एक गणना भी कई की गई थी जिसके माध्यम से कई किसानों के नाम काट दिए गए थे। आपको बता दे कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी के प्रोसेस को पूरा नहीं किया है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की तरफ से कल असम में हो रहे कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का पैसा डाल दिया गया है और अगर आपको पैसा नहीं मिला है तो आप इस तरह स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इस तरह चेक करे स्टेटस
पीएम किसान योजना का स्टेटस (PM Kisan Yojana Status) चेक करके भी पता कर सकते हैं कि आपके पैसे आए या नहीं। पीएम किसान योजना का स्टेटस देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Know Your Status पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन फिल करें और कैप्चा डालकर आगे बढ़े। इसके बाद आपके सामने डिटेल आ जाएगी। इसमें पता चला जाएगा कि आपको कितनी किस्त मिल चुकी है। साथ ही अगर आपके खाते में 22वीं किस्त पहुंच चुकी होगी तो उसकी भी डिटेल यहां आपको मिल जाएगी।
