Wheat Rate Fall : औंधे मुंह गिरा गेहूं का रेट, घटकर इतने हो गए 1 क्विंटल के दाम
gehu ka bhav 10 august 2025 : गेहूं का भाव अब औंधे मुंह गिर गया है। इस महीने की शुरुआत में तो गेहूं के दाम तेजी पर थे लेकिन दूसरे सप्ताह में गेहूं के रेट (gehu ka rate) में गिरावट आई है। गेहूं का भाव गिरने से जहां एक ओर मंडियों में सन्नाटा सा पसर गया है, वहीं किसानों में मायूसी नजर आ रही है। आइये जानते हैं अब घटकर कितने रुपये क्विंटल हो गए हैं गेहूं के दाम।
HR Breaking News : (wheat price today) गेहूं के रेट फिर से धड़ाम से गिर गए हैं। अचानक गेहूं के भाव (wheat rate today) में आई गिरावट के बाद किसानों को पहले वाला मुनाफा नहीं मिल पा रहा है। कई किसानों की तो फसल लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। इस कारण वे फिर से गेहूं को स्टॉक करने पर मजबूर हो गए हैं। हालांकि निजी व्यापारी सीधा संपर्क कर किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं, लेकिन किसान कम रेट (wheat rate update) पर गेहूं बेचने को तैयार नहीं हैं।
गिरकर इतने हुए गेहूं के रेट -
अब गेहूं के दाम (wheat rate 10 august 2025) पहले की तुलना में काफी ज्यादा गिर गए हैं। गेहूं का रेट अब 2650 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे पहले की बात करें तो एक सप्ताह पहले गेहूं के दाम (Wheat Mandi Rate) 3150 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। इस हिसाब से गेहूं के भाव में 500 रुपये तक की गिरावट देखी गई है। अधिकतर राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं के दाम अब गिरावट पर ही ट्रेंड कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
उत्तर प्रदेश (UP wheat rate today) प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां पर गेहूं के दामों में 500 रुपये तक की गिरावट प्रति क्विंटल गेहूं के भाव में आई है। लखनऊ मंडी में गिरावट के बाद अब गेहूं का भाव (wheat rate latest) 2620 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मुरादाबाद व आगरा मंडी में भी गेहूं के दाम गिरकर 2600 रुपये क्विंटल पर आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की अधिकतर मंडियों में गेहूं के दाम (wheat rate today) गिरे हैं। अब किसान गेहूं को स्टॉक करने लगे हैं।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव -
देश में दूसरा प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश ही है। यहां पर गेहूं का अधिकतम भाव (MP wheat rate today) 3100 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इससे पहले यहां की मंडियों में गेहूं का भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक भी पहुंच चुका है। भोपाल मंडी में गेहूं 2740 रुपये व बीना मंडी (MP mandi bhav) में गेहूं 2641 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।
राजस्थान में गेहूं का भाव -
राजस्थान में गेहूं का भाव (rajasthan wheat rate) गिरकर 2700 रुपये क्विंटल के करीब हो गया है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की तुलना में यहां फिर भी रेट अधिक हैं। इस कारण यहां की मंडियों (mandi bhav 10 august) में अन्य राज्यों की अपेक्षा खरीद फरोख्त अधिक हो रही है। जयपुर मंडी में गेहूं का भाव 2840 व जोधपुर मंडी में गेहूं 2845 रुपये क्विंटल बिक रही है। उदयपुर व बस्सी मंडी में गेहूं का भाव (wheat rate today) 2810 रुपये प्रति क्विंटल है। पहले इन मंडियों में गेहूं की कीमत 3400 रुपये क्विंटल तक थी। यह गिरावट एक सप्ताह में आई है।
आटे के भाव में उतार चढ़ाव जारी-
गेहूं के भाव के साथ ही आटे के रेट (wheat flour price) भी प्रभावित हो रहे हैं। जैसे ही गेहूं के दाम (gehu ke daam) कभी गिर रहे हैं तो कभी हाई हो रहे हैं, वैसे ही आटे के दाम भी कभी गिर रहे हैं तो सातवें आसमान से बातें कर रहे हैं। आने वाले समय में गेहूं के दाम (wheat maximum price) बढ़ने की संभावना है, ऐसे में आटे के दाम भी हाई हो सकते हैं।
नवंबर में इतने होंगे गेहूं के दाम-
एक्सपर्ट्स के अनुसार नवंबर में शादी के सीजन में इन दोनों के रेट फिर हाई हो सकते हैं। किसान गेहूं का रेट (wheat price hike) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। नवंबर में गेहूं का रेट (gehu ka rate) 4 हजार रुपये क्विंटल तक पहुंच सकता है। अगर रेट बढ़ा तो किसानों को जहां फायदा मिलेगा, वहीं आम उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी, उन्हें गेहूं व आटा महंगा मिलेगा।