UP Weather : उत्तर प्रदेश में 48 घंटे बारिश का तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
HR Breaking News : (UP Weather) उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी है। एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में विभिन्न इलाकों में 48 घंटे में बारिश का तांडव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई इलाके बाढ़ से ग्रसित है, इस बीच फिर से भारी बारिश होना लोगों की मुसीबत बढ़ा सकता है।
तापमान में आ गई गिरावट
उत्तर प्रदेश में मानसून (Rain Alert) की बारिश लगातार हो रही है मानसून की बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 10 से 11 डिग्री तक तापमान नीचे चला गया है। बादल छाए रहने, ठंडी हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है।
आज भी तेज बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त को भी तेज बारिश (IMD Latest Update) की संभावना है। इसके बाद 11 अगस्त को बारिश थोड़ी कम पड़ सकती है लेकिन उससे अगले 48 घंटे विभिन्न जिलों में घनघोर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश (UP Weather) में रविवार को सहारनपुर, बिजनौर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की उम्मीद है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना। बारिश के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की कम संभावना है।
इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Update) ने बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त के बाद 48 घंटे यानी 12 और 13 अगस्त को इन इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर में बिजली गिरने की भी आशंका जाता रही है। साथ में बदायूं, संभल, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, कासगंज, अलीगढ़, बुलंदशहर में हल्की से मध्य में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
तापमान में आएगी गिरावट
लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक तापमान कम रह सकता है। उत्तर प्रदेश में 12, 13 और 14 अगस्त को लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। यानी 48 से 72 घंटे तक कई इलाकों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट है। इस दौरान जलभराव समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ सकता है।
कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
लगातार चल रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश (UP Weather) की नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बन रहा है। यमुना नदी में भी जल स्तर बढ़ गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा सता रहा है। यहां तक की दिल्ली में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है।
