{"vars":{"id": "93802:4123"}}

26, 27, 28 और 29 अक्टूबर को आंधी, बारिश को लेकर जारी येलो और रेड अलर्ट, देखें लिस्ट कहां होगी बारिश   

October 2026 ka weather : देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड में दस्तक दे दी है। कुछ ही दिनों में अक्टूबर का महीना खत्म हो जाएगा और इसके बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। इस बीच मौसम विभाग में कई दिनों तक रुक रुककर मेघ गर्जन और  बिजली कड़कने के साथ कहीं भारी तो कुछ जगहों पर अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 26, 27, 28 और 29 अक्टूबर 2026 को किन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश होगी। 

 

HR Breaking News - सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में भी कई राज्यों में गरज-चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बदल बरसे हैं। मौसम विभाग (IMD weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक देश भर के अलग-अलग राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और दिन के समय भी ठंड का एहसास होगा। 


26 अक्टूबर का मौसम - (IMD Rain Alert)


मौसम विभाग (Mausam Update) ने 26 अक्टूबर 2026 को आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोनों राज्यों में बादल गरजने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार साड़ी से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। 


इसके अलावा 26 अक्टूबर (26 October ka Mausam) को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और कर्नाटक को ग्रीन जोन में रखा है। इन राज्यों में अति भारी बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन कई जगहों पर आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 


27 अक्टूबर का मौसम - 


मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर (27 October ka Mausam) को छत्तीसगढ़ और रायलसीमा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के असर है, जबकि उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां गरज- चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में जल भराव भी हो सकता है। खराब वेदर की चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 


28 अक्टूबर का मौसम - 

28 अक्टूबर 2026 (28 October ka Mausam) को देश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बरसात होगी। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तेलंगाना, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम में येलो अलर्ट किया है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी। इसके अलावा ओडिशा और तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश होने का अनुमान है। वही देश के अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और अति भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

29 अक्टूबर का मौसम - 


29 अक्टूबर को मौसम (29 October ka Mausam) में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय में येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में आसमान में हल्के बादल आ सकते हैं और कुछ जगहों पर बहुत हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।