Kal ka Mausam 24 October : 24 अक्टूबर को देश के 7 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों बहुत भारी बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी
HR Breaking News (Kal ka Mausam) अक्टूबर का माह बीतते-बीतते हल्की ठंड का आगमन शुरू हो गया है। अब आईएमडी ने एक बार फिर कई राज्यों में तेज बारिश (Kal ka Mausam 24 October) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर को 7 राज्यों में भारी बारिश-तूफान और केंद्रशासित प्रदेशों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आगामी 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में कई राज्यों में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश और रॉयलसीमा में तेज हवाओं को येलो अलर्ट जारी किया है और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश (heavy rain in kerala) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
25 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
वहीं, 25 अक्टूबर को 7 राज्यों में भारी बारिश (kal kaisa rhega mausam) का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान देश के 7 राज्यों की साथ ही केंद्र शासित प्रदेशों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain in Andaman and Nicobar) जारी किया गया है और लक्षद्वीप में भी भारी बरसात की संभावना जताई है।
26 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
26 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान ज्यादातर राज्य में मौसम (mausam ka taja update) एकदम साफ रहने वाला है। हालांकि, तमिलनाडु में जहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, केरल के कुछ हिस्सों अंडमान और निकोबार द्विप समूह और लक्षद्वीप में आंधी तूफान के साथ ही भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आगामी दिनों में मौसम का हाल
27 अक्टूबर को कई राज्यों में मौसम (Rain Alert In uttar bharat) बिगड़ने वाला है। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और रॉयल सीमा और तमिलनाडु में जोरदार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 अक्टूबर को भी इन राज्यों में बरसात के आसार हैं।
कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
29 अक्टूबर को भी बारिश (kha hogi barish) का सिलसिला जारी रहने वाला है। इस दौरान उड़ीसा में बिजली कड़कनें के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, रॉयल सीमा और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई, जिसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।