अब डिपो होल्डर नहीं कर सकेंगे राशन वितरण में गड़बड़ी, खाद्य एंव आपूर्ति विभाग ने उठाया कदम
HR Breaking News (Haryana News) : वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Food and Supplies Department) ने नई पहल की है। अब डिपो होल्डरों (depot holders news) र से वितरित किए जाने वाले राशन की हकीकत जानने के लिए विभाग सीधे उपभोक्ताओं से जानकारी जुटाएगा। इसके तहत प्रत्येक राशन डिपो के क्षेत्र में रहने वाले 150 उपभोक्ताओं से हर महीने सत्यापन फार्म भरवाए जाएंगे। इनके जरिए पता लगाया जाएगा कि उपभोक्ताओं को राशन कब मिला और निर्धारित मात्रा के अनुसार पूरा राशन दिया गया या नहीं।
उपभोक्ताओं से करवाएंगे ये जानकारी दर्ज
विभाग की योजना के अनुसार, हर महीने राशन वितरण (ration distribution) पूरा होने के बाद अंतिम सप्ताह में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक उपभोक्ताओं से फार्म भरवाएंगे। इसमें चार जानकारियां दर्ज करनी होंगी। पहली, राशन मिलने की तारीख, दूसरी, राशन पूरा मिला या कम, तीसरी राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या और चौथी उपभोक्ता के हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान। इस जानकारी के आधार पर विभाग राशन वितरण में सामने आने वाली अनियमितताओं की जांच कर सकेगा।
राज्यमंत्री की नाराजगी के बाद विभाग ने बनाई योजना
जिले में राशन (Haryana latest news) की कालाबाजारी और विभागीय स्तर पर लापरवाही की शिकायतों को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर (Minister of State for Food and Supplies Rajesh Nagar) ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई थी। पिछले सप्ताह हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राशन वितरण में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी थी कि सुधार नहीं होने पर दिवाली के बाद सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
आगे इल जिलों में ये योजना लागू की जा सकती है
इसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें डिपो होल्डरों के कामकाज की निगरानी के लिए उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया। सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी भी खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करेंगी। फरीदाबाद जिले में शुरू की जा रही इस व्यवस्था को आगे पलवल, नूंह और गुरुग्राम में भी लागू करने की योजना है।
तीन महीने में चार डिपो होल्डरों पर केस (Faridabad news)
राशन वितरण में अनियमितताओं को लेकर विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। पिछले तीन महीनों में कालाबाजारी के आरोप में चार डिपो होल्डरों के खिलाफ केस दर्ज किए गए, जबकि एक डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द किया गया। इसके अलावा एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ। विभाग को उम्मीद है कि उपभोक्ताओं से नियमित सत्यापन कराने से राशन वितरण में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगेगा और पात्र लोगों तक उनका पूरा राशन पहुंचना सुनिश्चित हो सकेगा।
इससे राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, फरीदाबाद के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र भाटी (Virendra Bhati, Office Incharge, Food and Supplies Department, Faridabad) के अनुसार, डिपो होल्डरों की जिम्मेदारी है कि वे नैतिकता और नियमों के आधार पर उपभोक्ताओं को पूरा राशन वितरित करें। सत्यापन फार्म से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
