2026 Hyundai Exter : दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर, जानें क्या है कीमत

New Hyundai Exter  : भारतीय कार बाजार में हुंडई मोटर इंडिया पिछले कई सालों से राज कर रही है। हुंडई कंपनी की कई गाड़ियां ऐसी है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है। आपको बता दे की नई हुंडई एक्सटर अब दमदार फीचर्स के साथ लांच हुई है। आइए खबर में जानते हैं नई हुंडई एक्सटर की कीमत के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (New Hyundai Exter Price) गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नई-नई गाड़ियां बाजार में उतारी जा रही हैं। बात की जाए हुंडई मोटर इंडिया की तो यह कंपनी पिछले कई सालों से भारतीय कर बाजार में एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर्स वाली कारें पेश कर रही है। हुंडई कंपनी की एक पॉपुलर माइक्रो SUV Exter की बात कर तो यह पहली बार 2023 में लांच हुई थी और इस कार का अब एक बड़ा अपडेटेड वर्जन सामने आया है। जिसमें इसकी नई डिजाइन तथा बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स (New Hyundai Exter 2026) जोड़े गए हैं।


हुंडई कंपनी (Hyundai New Car) की गाड़ी एक्सटर का नया मॉडल पहले से ज्यादा शानदार हो गया है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत की बात की जाएं तो वह 5.79 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 9.41 लाख रुपये तक जाती है। आइए जानते है नई हुंडई एक्सटर (New Hyundai Exter Price) में मिलने वाले फिचर्स के बारे में विस्तार से।
 

 

होगा इन कारों से मुकाबला


हुंडई कंपनी की नई गाड़ी एक्सटर की बुकिंग (New Hyundai Exter Booking) शुरू हो गई है। नजदीकी हुंडई डीलरशिप या फिर ऑनलाइन साइट पर जाकर आप इसे बुक कर सकते है। Hyundai Exter 2026 की डिलीवरी भी मार्च महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। बाजार में यह कार कई बड़ी-बड़ी गाडि़यों को टक्कर दे रही है। नई एक्सटर का सीधा मुकाबला Tata Punch, Maruti Suzuki Fronx और Nissan Magnite जैसी कारों से है।


काफी बेहतरीन डिजाइन


Hyundai Exter 2026 के आगे का हिस्सा अब पहले से ज्यादा चौड़ा दिखता है। इसमें नया बंपर, काली रेडिएटर ग्रिल और 15-इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ टेलगेट के डिजाइन बदला गया है और एक नया स्पॉइलर भी लगाया गया है। अब यह कार दो नए रंगों (गोल्डन ब्रॉन्ज और टाइटेनियम ब्लैक मैट) में भी मिलेगी।

केबिन और इंटीरियर


Hyundai कंपनी की नई Exter के अंदर अब Navy और Grey क्लर का दो-रंग वाला इंटीरियर दिया गया है। डैशबोर्ड पर भी 3D कार्बन डिजाइन मिलता है। इसमें D-कट स्टीयरिंग व्हील, मेटल पेडल्स और ड्राइवर के लिए फोल्ड होने वाला आर्मरेस्ट है। साथ ही ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट की जा सकती है और पीछे की सीटों (Hyundai Exter 2026 Updates) पर हेडरेस्ट भी दिए गए हैं, जो सभी मॉडल में मिलते हैं।


सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स


वैसे तो हुंडई कंपनी की हर एक कार (Hyundai New Car) में काफी शानदार फिचर्स मिल रहे है, लेकिन बात की जाएं नई एक्सटर की तो इसमें भी आधुनिक फीचर्स मिल रहे है। हुंडई नई एक्सटर में पहली बार पहले से लगा हुआ डैशकैम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 60 से ज्यादा ब्लूलिंक फीचर्स और 300 से ज्यादा वॉयस कमांड्स दिए गए हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं। इसके अलावा इसमें पीछे टाइप-c यूएसबी पोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलता है।
 

सेफ्टी फीचर्स भी गजब


हुंडई कंपनी की इस नई कार में सेफ्टी फीचर्स (Hyundai Exter 2026 Safety Features) पर काफी गौर किया गया है। इसमें 45 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 30 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके सभी वेरिएंट्स में हिल-स्टार्ट असिस्ट (HAC), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 6 एयरबैग्स (शुरुआती मॉडल से ही) मिलेंगे।
 

इंजन और परफॉरमेंस की बात करे तो...


नई हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter 2026 Engine) के पेट्रोल वेरियंट में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन है जो 83 hp की पावर देता है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि इस सेगमेंट में यह इकलौती कार है जिसमें 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों ऑप्शनों में उपलब्ध है।
नई हुंडई एक्सटर के पेट्रोल वेरियंट में ड्यूल-सिलेंडर मिल रहाहै। सबसे खास बात यह है कि अब स्पेयर व्हील (स्टेपनी) को गाड़ी के नीचे सेट किया गया है, जिससे आपको 225 लीटर का बूट स्पेस बेहद सही मिल जाता है।